BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     BIG NEWS : खरीफ फसलों की स्थिति जानने मनासा-रामपुरा.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले के धनेरिया कला में कांग्रेस का.. <<     NEWS : राजस्व न्यायालयों में त्वरित व.. <<     NEWS : जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान में एचआईवी एवं टीबी रोगों.. <<     BIG NEWS : जन्मदिवस पर विधायक कृपलानी को मिला.. <<     NEWS : श्री श्याम निशान पैदलयात्रा गाँव पदमपुरा,.. <<     NEWS : भगवती बाल गृह, राजकीय किशोर एवं.. <<     NEWS : 30 जुलाई को होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में ब्लॉक स्तरीय रोजगार.. <<     KHABAR : शिकायत पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विभिन्न योजनाओं एवं राजस्व.. <<     NEWS : नारको को ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक आयोजित,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नाहरगढ़ पुलिस का शिकंजा, 4.. <<     KHABAR : पिपलिया मंडी के हेयर आर्टिस्ट नितेश.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में अघोषित बिजली कटौती पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 9, 2026, 7:57 pm
REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, अपर कलेक्टर ने सुनी फरियाद, कई मामलों का मौके पर ही किया निराकरण, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने 89 आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में अपर कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि नागरिकों को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

विभिन्न प्रकरणों पर दिए गए निर्देश-
- जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर मौके पर ही त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए।
- मंदसौर निवासी गोपाल द्वारा प्रस्तुत स्वेच्छानुदान संबंधी आवेदन पर नजीर शाखा प्रभारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
- बाबुल्दा निवासी लिसी लुकोस के समयमान वेतनमान संबंधी आवेदन पर सीएमएचओ को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
- सूठोद निवासी भागवतीबाई के रास्ता बाधा हटाने संबंधी आवेदन पर तहसीलदार मल्हारगढ़ को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में भूमि कब्जा, विद्युत कनेक्शन, रास्ता खुलवाने, मुआवजा राशि, सम्मान निधि, फसल बीमा एवं सीमांकन से संबंधित कई आवेदन भी प्राप्त हुए, जिन पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE