BREAKING NEWS
राजगढ़ के कुरावर में सड़क पर बवाल, वार्ड-5 के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्लॉट पर अवैध पोल लगाकर कब्जे की कोशिश,.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का किर्ति नगर और सुबह का वक्त, जब.. <<     शिवपुरी साइबर सेल की बड़ी कामयाबी,कियोस्क.. <<     शाजापुर में रेल नियमों का पालन कराने के लिए.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आईटीआई में 11 जून को रोजगार मेला, 18 से 29 वर्ष.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का.. <<     BIG NEWS : एमपी में खत्म हुआ दो बच्चों वाला नियम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ग्राम नलखेड़ा में गौशालाओं के पास उद्योग.. <<     KHABAR : शिवपुरी साइबर सेल की बड़ी सफलता, कियोस्क.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी अजमेरा, परिवार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेलवे फाटक पर आरपीएफ का जागरूकता अभियान, 200.. <<     KHABAR : जीवन संजीवनी अभियान का शुभारंभ, सड़क.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों का किस्मत देगी साथ और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 28, 2023, 1:28 pm
REPORT : जिले का मो. बड़ोदिया विकासखंड और ग्राम बीरगांव, जब किसान ईश्वर सिंह ने मिर्च की फसल से कमाया इतना मुनाफा तो.., अब पीएम मोदी व सीएम शिवराज को दे रहे धन्यवाद, पढ़े खबर 

Share On:-

शाजापुर। जिले के मो. बड़ोदिया विकासखण्ड के ग्राम बीरागांव के निवासी कृषक ईश्‍वरसिंह पिता कालूराम राजपूत ने मिर्च की फसल किस्‍म परी-377 का उत्पादन कर 2.5 से 3.0 लाख रूपये का शुद्ध मुनाफा कमाया।

कृषक ईश्वरसिंह राजपूत ने बताया कि उद्यानिकी विभाग के माध्यम से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनान्‍तर्गत ड्रीप इरीगेशन स्‍थापित कर उसने अपनी कृषि भूमि में रकबा 0.300 हेक्‍टेयर में मिर्च की फसल लगाई है। साथ ही उसके द्वारा मिर्च फसल में क्रॉपकवर, ड्रीप इरीगेशन एवं मल्चिंग का उपयोग किया जा रहा है। इससे कम पानी में मिर्च का ज्यादा उत्पादन प्राप्त किया जा रहा है। उसके द्वारा अभी तक लगभग साढ़े तीन लाख रूपये की मिर्च बेच दी गई है। उसने बताया कि अभी 1 से 1.5 लाख रूपये की मिर्च और बेची जाना शेष है। राजपूत ने बताया कि मिर्च की खेती करने में उसे लगभग 60 से 70 हजार रूपये का खर्च आया था। इस प्रकार मिर्च की खेती से कृषक ईश्वरसिंह राजूपत को 2.5 से 3.0 लाख रूपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ है। कृषक ईश्वरसिंह राजूपत ने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद दिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE