BREAKING NEWS
राजगढ़ के कुरावर में सड़क पर बवाल, वार्ड-5 के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्लॉट पर अवैध पोल लगाकर कब्जे की कोशिश,.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का किर्ति नगर और सुबह का वक्त, जब.. <<     शिवपुरी साइबर सेल की बड़ी कामयाबी,कियोस्क.. <<     शाजापुर में रेल नियमों का पालन कराने के लिए.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आईटीआई में 11 जून को रोजगार मेला, 18 से 29 वर्ष.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का.. <<     BIG NEWS : एमपी में खत्म हुआ दो बच्चों वाला नियम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ग्राम नलखेड़ा में गौशालाओं के पास उद्योग.. <<     KHABAR : शिवपुरी साइबर सेल की बड़ी सफलता, कियोस्क.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी अजमेरा, परिवार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेलवे फाटक पर आरपीएफ का जागरूकता अभियान, 200.. <<     KHABAR : जीवन संजीवनी अभियान का शुभारंभ, सड़क.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों का किस्मत देगी साथ और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 28, 2023, 2:44 pm
KHABAR : यातायात विभाग के तत्वाधान में नेत्र परिक्षण शिविर का आयोजन, ड्राइवरों की आँखों की की जांचे, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर   

Share On:-

नीमच। यातायात जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत आज जिला अस्पताल नीमच में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर यातायात विभाग के तत्वावधान में आयोजित हुआ। शिविर में सार्वजनिक वाहन चलाने वाले ड्राइवरो के नेत्रों की जांच की गई। इस नेत्र परीक्षण शिविर में ऑटो चालक, बसों के ड्राइवर, पुलिस महकमे के ड्राइवर और जवान बड़ी संख्या में जांच कराने हेतु शामिल हुए। 

जिला चिकित्सालय की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संगीता भारती ने बताया कि शिविर में निगाह की जांच के साथ ड्राइवरों के कलर विजन‌ और कितनी दूरी तक ड्राइवर की आंखें देख पा रही हैं, यह जांच भी की गई। इसमें बस स्कूल, बस और ऑटो चालकों के आंखों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाई वितरण किया गया। साथ ही आवश्यकतानुसार पास की नजर के चश्मे भी वितरित किए गए। 

यातायात थाना प्रभारी मोहन भर्रावत ने कहा कि यह कैंप नीमच जावद और मनासा क्षेत्र में लगाए गए हैं। नीमच में करीब 150 ड्राइवरों द्वारा अपनी आंखों का परीक्षण करवाया जा रहा है। 
उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार नीमच जिले में भी यात्रा सुरक्षा सप्ताह के तहत विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं। यातायात नियमों की पालना हेतु आमजन को प्रेरित किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE