BREAKING NEWS
राजगढ़ के कुरावर में सड़क पर बवाल, वार्ड-5 के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्लॉट पर अवैध पोल लगाकर कब्जे की कोशिश,.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का किर्ति नगर और सुबह का वक्त, जब.. <<     शिवपुरी साइबर सेल की बड़ी कामयाबी,कियोस्क.. <<     शाजापुर में रेल नियमों का पालन कराने के लिए.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आईटीआई में 11 जून को रोजगार मेला, 18 से 29 वर्ष.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का.. <<     BIG NEWS : एमपी में खत्म हुआ दो बच्चों वाला नियम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ग्राम नलखेड़ा में गौशालाओं के पास उद्योग.. <<     KHABAR : शिवपुरी साइबर सेल की बड़ी सफलता, कियोस्क.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी अजमेरा, परिवार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेलवे फाटक पर आरपीएफ का जागरूकता अभियान, 200.. <<     KHABAR : जीवन संजीवनी अभियान का शुभारंभ, सड़क.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों का किस्मत देगी साथ और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 28, 2023, 4:10 pm
BIG NEWS : पत्रकार अपहरण कांड, कांग्रेस नेता के बेटे मनुराज अहीर की हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज, पांच हजार का ईनाम घोषित है आरोपी पर, अब सलाखों से कोई नहीं बचा सकता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। दो वर्ष पूर्व हुए पत्रकार अपहरणकांड के दो आरोपी अभी तक फरार है। इन पर पांच-पांच हजार रूपए का ईनाम घोषित है। गिरफ्तारी से बचने के लिए कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर के बडे बेटे मनुराज अहीर की तरफ से माननीय हाईकोर्ट इंदौर खंडपीठ में अग्रिम जमानत का आवेदन लगाया था, जिसे माननीय हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। अब आरोपी को पुलिस थाना नीमच सिटी में आत्मसर्पमण करना ही पडेगा। कोर्ट द्वारा कोई राहत प्रदान नहीं की गई है।

उल्लेखनीय है कि 27 मई 2021 को पत्रकार मूलचंद खींची का अपहरण हुआ था। कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर के बेटे अनुराग अहीर और उसके साथियों ने अपहरण कर लूट और मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। घटना के वक्त से ही आरोपीगण फरार थे, इसी दौरान आरोपी अनुराग अहीर ने उदयपुर में राहुल माखिजा का अपहरण कर 80 लाख की फिरौती मांगी थी और उदयपुर की अम्बामाता पुलिस ने इंदौर से आरोपी अनुराग और विपुल अजमेरा को गिरफ्तार किया। इस दौरान एक अन्य आरोपी मोहित मालव ने कोर्ट में सरेंडर किया और बताया कि सामने से फरियादी मूलचंद खींची को वर्ना कार ने टक्कर मारी थी, राजकुमार अहीर के बडे बेटे मनुराज ने टक्कर मारी थी। पुलिस ने मनुराज को आरोपी बनाया था। इस मामले में प्रोडक्शन वारंट के जरिए नीमच सिटी पुलिस मुख्य अभियुक्त् अनुराग अहीर और विपुल अजमेरा को नीमच लेकर आई और पूछताछ कर जेल भेज दिया था। करीब 11 महिने के बाद मुख्य अभियुक्त अनुराग अहीर की जमानत हुई। इस मामले में गोपी उर्फ अंकुर घनेटवाल और मनुराज अहीर अभी तक फरार है। पुलिस अधीक्षक द्वारा पांच-पांच हजार के ईनाम इन पर घोषित कर रखा है, लेकिन पुलिस इन्हें गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी मनुराज की तरफ से हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका लगाई गई। जिसकी सुनवाई 26 अप्रैल 2023 को हुई और कोर्ट ने फैसला दिया है। हाईकोर्ट ने इस मामले को गंभीर मानते हुए अग्रिम जमानत समानता और योग्यता के आधार पर देना उचित नहीं समझा और जमानत का आवेदन खारिज कर दिया है। अब सरेंडर करने के अलावा आरोपी मनुराज के खिलाफ कोई विकल्प नहीं बचा है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE