नीमच। शहर की विद्युत वितरण कंपनी कल डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर इंस्टालेशन व 11 केवी महू रोड फीडर पर मेंटेनेंस का कार्य करेगी। इस कार्य की वजह से संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि 29.04.2023 (शनिवार) को 11 महू रोड फीडर पर मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के कारण सुबह 9 से दोपहर 12.30 बजे तक फीडर से जुड़े महू रोड, पटवा कॉलोनी, उदय विहार कॉलोनी, स्टार सिटी कॉलोनी, आदित्य स्टेट कॉलोनी, वृंदावन कॉलोनी, प्रगति नगर, महावीर नगर, हवाई अड्डा रोड, कालानी कॉलोनी, वैभव नगर आदि क्षेत्रों की आपूर्ति प्रभावित होगी। आवश्यकतानुसार समय को घटाया व बढ़ाया भी जा सकता है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।