मंदसौर। डाक विभाग द्वारा आज शहर में महिला जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमे महिला सम्मान बचत पत्र योजना के बारे में जानकारी दी गई। रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। रैली शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए घन्टाघर स्थित पोस्ट ऑफिस जाकर समापन हुआ।
पोस्ट ऑफिस अधीक्षक मंदसौर संभाग ओम प्रकाश चतुर्वेदी ने मीडिया को बताया कि वित्तीय वर्ष 23-24 के लिए भारत सरकार डाक विभाग ने महिला सम्मान बचत पत्र योजना विशेषकर महिलाओं के लिए एक नई योजना शुरू की है जिसमें सभी महिलाएं निवेश कर सकती हैं यह योजना सबसे आकर्षक योजना है और सर्वाधिक ब्याज दर इसमें 7 पॉइंट 5 प्रतिशत चक्रवर्ती ब्याज दर से रखी गई है। गणना इसमें ब्याज की तिमाही से की जाएगी इस योजना में कोई भी महिला 1 हजार रूपए से निवेश कर सकती हैं और अधिकतम निवेश की राशि 2 लाख रुपए तक कर सकती हैं इस योजना की 2 वर्ष की अवधि है 1 हजार से 2 लाख तक का निवेश करती हैं तो उसका परिपक्वता राशि का भुगतान 2 वर्ष के बाद हो सकता है अगर 2 लाख का निवेश किया जाता है तो 2 लाख 32 हजार 44 रुपए परिपक्वता की राशि 2 वर्ष बाद उस महिला को मिल जाएगी। इस योजना का प्रचार प्रसार करने के लिए डाक विभाग द्वारा महिला सम्मान बचत योजना जागरूकता रैली निकाली गई।