मंदसौर। वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्य प्रदेश शासन के मंत्री जगदीश देवड़ा ने 46 करोड़ 24 लाख रुपया की लागत से निर्मित होने वाले सड़क मार्गों का भूमिपूजन किया। भूमि पूजन कार्यक्रम के अंतर्गत 2 करोड़ 24 लाख से निर्मित होने वाले ग्राम बही से गाजनी माता मंदिर पहुंच मार्ग का भूमि पूजन किया। यह सड़क 2.5 किलोमीटर है। इस सड़क के निर्मित हो जाने से मल्हारगढ़ क्षेत्र वासियों को गाजनी माता मंदिर तक पहुंचने में बहुत सुविधा होगी। उससे पूर्व सड़क की स्थिति बहुत खराब थी। इसके पश्चात ग्राम बिल्लोद में 44 करोड रुपए की लागत से निर्मित होने वाली 32 किलोमीटर सड़क नारायणगढ़ से बिल्लोद मार्ग का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर जनपद एवं नगर परिषद अध्यक्ष, जिला एवं जनपद पंचायत के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार मौजूद थे। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री देवड़ा द्वारा कहा गया कि सरकार ने विकास करने में कोई पक्षपात नहीं किया है। भारत के हर कोने में समान विकास हुआ है। अटल बिहारी वाजपेई ने गांव-गांव में पक्की सड़कों का जाल बिछाया। किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा योजना, नदी जोड़ो परियोजना जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए। अब हर गांव में 2024 तक नल के माध्यम से शुद्ध पीने का पानी मिलेगा। एक समय था, जब लोगों को पेयजल को लेकर बहुत समस्या हुआ करती थी, लेकिन अब यह सारी समस्या जल जीवन मिशन के माध्यम से समाप्त होगी। पहले लोग सड़कों के किनारे, गंदी नाले के किनारे रहते थे। लोगों के रहने के लिए घर नहीं थे, लेकिन 2024 तक एक भी व्यक्ति बिना छत के नहीं रहेगा। सभी को पक्का आवास मिलेगा। उन्होंने विशेष तौर पर कहा कि यह सभी कार्य परमात्मा की इच्छा से होता है। कार्य को करने में माध्यम कोई भी हो सकता है। सरकार हमेशा जनता के आदेश का पालन करती है। विकास के क्षेत्र में स्कूल, अस्पताल, इलाज का प्रबंध, बिजली, संबल, लाडली बहना योजना जेसी कई योजनाएं चलाई गई। जिससे जन जन का कल्याण हो रहा है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।