देवास। सबने मिलकर ठाना है, देश, प्रदेश और नगर को स्वच्छ बनाना है। यह ध्येय लेकर जिले की नगरीय निकायों में लगातार साफ-सफाई की जा रही है। नागरिकगण भी इसमें सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
जिले की सभी नगरीय निकायों में नियमित साफ-सफाई की जा रही है। कचरा वाहन से घर-घर से कचरा संग्रहण किया जा रहा है। बगीचों को सौंदर्यीकरण कर रहे हैं तथा वेस्ट वस्तुओं से आकर्षक प्रतिमा/स्टेच्यू बनाकर उन्हें चौराहों एवं बगीचों में लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगरीय निकायों में हो रहे घरों के पीछे के कचरे को साफ कर निकाय द्वारा साफ सफाई की जा कर अनुपयोगी टंकियों को रंग रोगन व स्वच्छता स्लोगन के साथ पौधारोपण किया गया वह गली को सुंदर स्वच्छ बनाया गया हैं।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।