विदिशा। रबी सीजन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत गेंहू फसल के उपार्जन हेतु पंजीकृत ऐसे किसान जिनके द्वारा दो बार स्लॉट बुक डिलीट करने से अथवा स्लॉट अवधि की समाप्ति होने से तौल नही करा पाए अथवा दूसरे स्लॉट की अवधि समाप्त होने से तौल उपरांत कम्प्यूटरीकृत खरीदी पावती नहीं बन पाई है ऐसे कृषकों के लिए अवसर मुहैया कराया गया है।
जिला आपूर्ति अधिकारी रश्मि साहू ने बताया कि पूर्व उल्लेखित स्थिति के अनुसार ऐेसे कृषक समर्थन मूल्य पर अपना गेंहू विक्रय करना चाहते है तो बुधवार तीन मई की सांय छह बजे तक अपने आवेदन नवीन कलेक्ट्रेट में स्थित जिला खाद्य कार्यालय में जमा कर सकते है। अनंतिम तिथि पश्चात् प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। संबंधित कृषकों को आवेदन के साथ कृषक पंजीयन, स्लॉट पंजीयन, उपज पंजीयन की रसीद तुलाई होने पर आवश्यक रूप से प्रस्तुत करनी होगी।