विदिशा। जिले की तहसीलो में स्थापित वर्षामापी यंत्रो पर 29 अप्रैल की प्रातः 24 घंटो के दरम्यिन की औसत वर्षा 9.68 मिमी दर्ज हुई है कि जानकारी देते हुए अधीक्षक भू-अभिलेख विजय सिंह सराटिया ने बताया कि सर्वाधिक वर्षा शमशाबाद तहसील में 47 मिमी दर्ज की गई है जबकि न्यूनतम सिरोंज में दो मिमी, शेष अन्य तहसीलो में शनिवार को दर्ज वर्षा तदानुसार विदिशा में चार मिमी, पठारी में 12 मिमी, बासौदा में 14.8 मिमी, कुरवाई एवं ग्यारसपुर में क्रमशः तीन-तीन मिमी, इसी प्रकार गुलाबगंज एवं नटेरन तहसील में क्रमशः चार-चार मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है।