विदिशा। नेशनल वेक्टर बॉर्न डिसीज कंट्रोल प्रोग्राम के तहत मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने पर मध्यप्रदेश के दो जिलों को सम्मानित किया गया है, जिनमें भोपाल एवं विदिशा जिला शामिल था। विदिशा जिले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एसएस कुशवाहा के निर्देशन में जिला मलेरिया अधिकारी बीएम वरुण एवं उनकी टीम द्वारा संचालित किए जा रहे मलेरिया उन्मूलन कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने पर राज्य स्तर पर जिला मलेरिया अधिकारी बी एम वरुण को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आज शनिवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एसएस कुशवाहा एवं उनकी टीम के द्वारा सीएमएचओ कार्यालय में जिला मलेरिया अधिकारी का सम्मान कार्यक्रम रखा गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सभी प्रोग्राम अधिकारियों को समझाइश दी गई कि सभी पूर्ण लगन एवं निष्ठा पूर्वक कार्य करें।