BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2023, 12:57 pm
BIG NEWS : पंडित मिश्रा की शिवमहापुराण कथा 5 मई से अकोला में, 200 एकड़ में बनाया गया भव्य पांडाल, प्रतिदिन 1.5 श्रद्धालुओं के लिए बनेगा भोजन, पढ़े खबर    

Share On:-

सीहोर। कुबेरेश्वर धाम सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की श्री शिव महापुराण कथा 5 मई से शुरू होने वाली है। 11 मई तक चलने वाली इस कथा में देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे, इसी कारण करीब 200 एकड़ जमीन पर विशाल पांडाल तैयार किया गया है। कथा सुनने आनेवाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसलिए आयोजक समिति द्वारा पानी से लेकर अन्य सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए हैं। यहां आनेवाले करीब 1.5 लाख श्रद्धालुओं के लिए रोज भोजन बनेगा।

जानकारी के अनुसार पंडित प्रदीप मिश्रा की श्री शिव महापुराण कथा महाराष्ट्र के अकोला से करीब 6 किलोमीटर दूर स्थित म्हैसपुर में होने जा रही है, कथा 5 मई से प्रारंभ होकर 11 मई तक चलेगी, जिसका समय दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक होगा, यहीं पर बाल व्यास पंडित कृष्ण दुबे की कथा भी सुबह 9 बजे से 12 बजे तक होगी। यानी यहां दिनभर धर्म और ज्ञान की गंगा बहेगी।

ये रहेगी विशेष सुविधाएं-
- 50 एकड़ में वाहन पार्किंग की व्यवस्था।
- 150 सीसीटीवी कैमरे से कथा पांडाल सहित आसपास के क्षेत्र पर रहेगी पूरी नजर।
- दूर बैठे श्रद्धालुओं को भी कथा आसानी से सुनाई और दिखाई दे, इसलिए करीब 24 एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी।
- वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1000 से अधिक कुर्सियों की व्यवस्था रहेगी।
- 5 एंबुलेंस, डॉक्टर और विभिन्न प्रकार की दवाईयां।
-  300 कूलर पूरे समय चलेंगे।
- 1 से 1.5 लाख लोगों के लिए प्रतिदिन बनेगा भोजन
- रेलवे स्टेशन से कथा पांडाल तक पहुंचने के लिए ऑटो रिक्शा की व्यवस्था।
- सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 100 महिला बाउंसर रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE