नीमच। कुचबंदिया गिहारा समाज का 2 दिवसीय माता महारानी उत्सव बुधवार 3मई को विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के साथ मनाया जाएगा। 2 दिनों तक शहर में कार्यक्रमों की धूम रहेगी। उत्सव के तहत बुधवार 3 मई को चल समारोह विनोवा गंज नया बाजार से सुबह 12 बजे ट्रैक्टर रूपी रथ में विराजित होकर पालकी मरी माता रानी की पूजा अर्चना के बाद प्रारंभ होगा। माता रानी की प्रतिमा को रथ में विराजित कर फूलों से श्रृंगारित किया जाएगा । माता रानी बग्गी में सवार होगी। चल समारोह में डीजे महाराष्ट्र की ढोल पार्टी माता महारानी की झांकी प्रमुख रूप से शामिल होंगे। गर्मी के बावजूद समाज जन इस शोभायात्रा मेंअपार उत्साह के साथ सहभागी बनेंगे। महिलाएं रंग-बिरंगे लाल पीले हरे मराठी परिधानों में तथा पुरुष श्वेत परिधानों में कैसरिया साफा बांधे उत्साह के साथ सहभागी बनेंगे ।शोभायात्रा में मैया की चुनर उड़ी उड़ी जाए मैया रानी जरा धीरे चलो ,अंगना पधारो महारानी मोरी मां शारदा भवानी आदि भजनों की स्वर लहरियां बिखरेगी। जो सभी के प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेगी ।इस दुनिया में केवल नीमच नगर में ही समाज द्वारा उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है।इसमें भाग लेने के लिए समाज जन मुंबई दिल्ली हैदराबाद आगरा नासिक पुणे राजस्थान सहित महानगरों व अन्य प्रदेशों से सहभागी बनेंगे, चल समारोह विनोबा गंज नया बाजार से शुरू होगा। जो नया बाजार घंटाघर कमल चौक टैगोर मार्ग फवारा चौक होता महू रोड स्थित माताजी मंदिर पूजा स्थल पर धार्मिक अनुष्ठान के साथ संपन्न होगा। ।चल समारोह ढोल डीजे आकर्षक का केंद्र रहेंगे। चल समारोह माता रानी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद ग्रहण किया जाएगा। पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया जाएगा।
दीपक खताबिया ने बताया कि सभी गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में समाज जन महिला पुरुष नन्हे-मुन्ने बच्चे उपस्थित रहेंगे। मार्ग में स्थान पर विभिन्न सामाजिक संगठनो एवं समाज जनों ने यह समाज चल समारोह में शामिल समाज जनों का माल्यार्पण कर सम्मान किया जाएगा तत्पश्चात महा आरती के बाद स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा ।सभी समाज जनों द्वारा माता महारानी की शुभकामनाओं का आदान प्रदान किया जाएगा ।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।