कटनी। जिले से एक चौकाने वाला मामला सामने निकल कर आया है। एक पीड़ित मां ने निजी चिकित्सालय पर गंभीर आरोप लगाते हुए ऑपरेशन के बाद बच्चा नहीं देने का आरोप पीढ़ित मां ने लगाया है। दरअसल हम बात कर रहे है कटनी के झिंझरी निवासी एक दुख्यारी मां की जो अपनी शिकायत लेकर मंगलवार को जनसुवानाई में कटनी कलेक्ट्रेट पहुंची और अपना दुख मीडिया के सामने बया किया।
पीड़िता ने बताया कि वह 23 जनवरी की रात को गर्भ के दौरान जिला अस्पताल पहुंची जहा जांच में बताया गया कि आपका बच्चा उल्टा है और जबलपुर रिफर किया गया। इस दौरान उसे लेवर पेन ज्यादा होने पर कटनी की निजी अस्पताल ले जाया गया और महिला का ऑपरेशन के बाद परिजनों को बताया की पेट में कुछ नहीं था बेबी हुआ था मगर बेबी का विकास पूर्ण विकसित नहीं हुआ। तो वही महिला के पति ने आरोप लगाया कि बच्चा हुआ मगर बच्चे का कोई साक्ष नहीं दिखाया गया। पत्नी को लेबर पेन होने की वजह से हमे निजी अस्पताल जाना पड़ा था जिसको लेकर आज जन सुनवाई में शिकायत लेकर आए और न्याय की मांग कर अपने बच्चे की मांग की है।