खरगोन। बारात से भरा लोडिंग वाहन पलटी खाया, एक दर्जन से अधिक बाराती हुए घायल। वाहन में करीब 25 से अधिक लोग थे सवार। लोडिंग वाहन का टायर निकलने से हुआ हादसा। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस सहित निजी वाहनों से लाया गया जिला अस्पताल। बड़वानी जिले के सांगवी से खरगोन जिले के सुर्वा गांव जा रही थी बारात। कसरावद थाना क्षेत्र के बोरावा फाटे के पास हुआ हादसा।