कसरावद। पूर्व कृषि मंत्री और कसरावद के विधायक सचिन यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहॉं की बहुप्रतिक्षित कसरावद से बेडिया मार्ग व्हाया पीपलगोन की आर.के. मेहरा सचिव लोकनिर्माण विभाग म.प्र. शासन भोपाल के आदेश क्रमांक 2173 दिनांक 03/05/2023 द्वारा लंबाई 23.40 किमी राशि रू 5415.17 लाख की स्वीकृति पर प्राप्त हुई है। यादव ने बताया कि कसरावद से बेडिया व्हाया पीपलगोन मार्ग की स्वीकृति के लिए मेरे द्वारा वर्ष 2020 से लगातार पत्रों के माध्यम से मांग की जाती रही है । विधानसभा क्षेत्र कसरावद के अति महत्वपूर्ण मार्गों में शुमार यह मार्ग पूरी तरह से जीर्ण-शीर्ण होकर बड़े बड़े गढ़्ढों में तब्दील होने के कारण आये दिन ग्रामीण राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों के साथ ही सदैव दुर्घटना का भय बना रहता है।
उक्त मार्ग के जीर्ण शीर्ण होने के कारण कई राहगीर दुर्घटना का शिकार होकर असामयिक काल के गाल में भी समाए हैं। यह मार्ग इसलिए महत्वपूर्ण है कि यह 3 विधानसभाओं महेश्वर, कसरावद एवं बड़वाह को जोड़ने के साथ ही राष्ट्रीय महामार्ग मुम्बई आगरा और इन्दौर एदलाबाद को जोड़ने वाला मार्ग है। इस मार्ग की स्वीकृति कराने के लिए हमने हर स्तर पर प्रयास किये हैं । निश्चित ही इसका हमें सुखद परिणाम प्राप्त हुआ है और मेरे विधानसभा क्षेत्र कसरावद के साथ ही बड़वाह, महेश्वर और अन्य राहगीरों को इस मार्ग में आवाजाही में हो रही परेशानी से शीघ्र निजात मिलेगी। इस मार्ग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसरावद के तत्वावधान में तत्कालीन कलेक्टर खरगोन से दिनांक 18 अगस्त 2022 को मेरी उपस्थिति में एक प्रतिनिधि मंडल ने भेंट कर इसपर भारी वाहनों की आवाजाही और नवीन स्वीकृति की मांग भी की थी ।
पूर्व जनपद पंचायत कसरावद के अध्यक्ष अमरसिंह मण्डलोई ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक सचिन यादव का मैं हृदय से आभारी हूॅ । साथ ही जनपद पंचायत कसरावद के अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश बागदरे, उपाध्यक्ष प्रतिनिध लक्ष्मण पटेल, नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेन्द्र सिंह यादव और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसरावद के अध्यक्ष शेरू यादव , गुलशेर खॉन, कैलाश दरबार, जिला पंचायत प्रतिनिधि जितेन्द्र पटेल, आदि ने मार्ग की स्वीकृति पर विधायक सचिन यादव का आभार माना है