BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 7, 2023, 11:38 am
BIG NEWS : गढ्ढों में सड़क है या सड़क में गड्ढे, बदतर हालातो में फाटक से गरोठ स्टेशन पहुंचने का सफर, महाप्रबंधक कहकर गए थे स्टेशन का एंट्रेंस तो सही करवा लो, अभी तक नहीं ली सुध, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर

Share On:-

गरोठ। रेलवे स्टेशन गरोठ पर सुविधाओ की मांगों को लेकर कई आवेदन ज्ञापन प्रदर्शन जारी रहते है। लेकिन इसके प्रवेश मार्ग की स्थिति पर कोई ध्यान नही देता है। ऐसे में गरोठ रेलवे फाटक से लेकर स्टेशन तक जाने वाला करीब 3 किमी के रोड़ में एक हजार से अधिक गड्ढे हो गए है। या यूं कह सकते है की रोड़ तो रहा ही नहीं बस यह रोड़ गड्ढों में तब्दील हो गया है। जिससे स्टेशन तक पहुंचने के लिए यात्रियों और ग्रामीणों के लिए बड़ा दुखदाई और खतरो भरा सफर होता है और आए दिन कई हादसे भी होते रहते है। लेकिन क्षेत्र के जनप्रतिनिधि आंख और कान मूंदकर बैठे है।

महाप्रबंधक कहकर गए थे की एंट्रेंस तो दुरुस्त करवा लो-

विगत दिवस पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर जोन के महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता ने व्यवस्थाओं को लेकर गरोठ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था। जिसमे सर्कुलेटिंग एरिया तक निरीक्षण के दौरान उन्होंने इस रोड़ की दुर्दशा देखी थी। इस दौरान स्टेशन पर सुविधाओं के लिए ज्ञापन के माध्यम से मांग करने पहुंचे जनप्रतिनिधियों से महाप्रबंधक गुप्ता ने कहा था कि इस स्टेशन का एंट्रेंस (प्रवेश मार्ग) तो सही करवा लो। हालांकि यह रोड़ पीडब्लूडी के अंतर्गत आता है। जिसमे गरोठ डिविजन में बैठे आलाधिकारी इस और ध्यान नही देते है। आमजन को हो रही परेशानी के समाधान करने के प्रयास में कोई रुचि नहीं दिखा रहे है। इस सड़क के बदहाल हालत को दुरुस्त करने के लिए प्रभारी एसडीओ कमल जैन से बात करना चाही तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

नगर के उमंग जैन ने बताया कि गरोठ रेलवे स्टेशन पर जाने के लिए रेलवे फाटक से लेकर स्टेशन तक पहुंचने का करीब ढाई से तीन किमी के इस रोड़ की हालत बड़ी जर्जर है। यहां रोड तो है ही नही सिर्फ और सिर्फ गड्ढे है। यहां स्टेशन तक पहुंचने का सफर बहुत खतरो भरा है। लेकिन जिम्मेदार इस और ध्यान नही दे रहे है।

कोटडाबुजुर्ग के कमलेश खैर ने बताया कि इस स्टेशन से आसपास के कई ग्रामों की कनेक्टिविटी है। यहां रेलवे फाटक से स्टेशन तक जाने के लिए न चाहते हुए भी इस जर्जर रोड़ से होकर गुजरना पड़ता है और हमेशा दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। लंबे से खराब इस रोड़ को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और संबंधित विभाग के अधिकारी इस और ध्यान देने की कोई जहमत नहीं उठा रहे है।

जेसी कुमरावत इंजीनियर पीडब्ल्यूडी विभाग गरोठ ने बताया कि ठेकेदार को नोटिस दिया यह रोड़ अभी गारंटी पीरियड में है और इस अंतराल में ही सड़क जर्जर हो जाने को लेकर ठेकेदार को नोटिस दिया है। जिसपर ठेकेदार ने बताया कि  रेलवे कांट्रेक्टर द्वारा भी इस सड़क पर गिट्टी के भारी वाहन निकाले जा रहे है। जिसके कारण रोड़ जर्जर हुआ है। उसे भी नोटिस दिया है। जल्द ही सड़क दुरुस्ती का कार्य करवाया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE