चित्तौड़गढ़। किशोरियों एवं बच्चियों के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील संगठन सर्व समाज महिला संगठन चित्तौड़गढ़ की संस्थापक अध्यक्ष रश्मि सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान परिदृश्य में उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु बड़े शहरों अथवा बड़े संस्थानों में 12वीं के पश्चात जाने वाली वयस्क किशोरियों को स्व सुरक्षा के लिए किस प्रकार जागरूक रहना है इस विषय पर बनी फिल्म द केरला स्टोरी सर्व समाज महिला संगठन चित्तौड़गढ़ द्वारा निशुल्क दिखायी जायेगी ताकि सत्य घटनाओं पर आधारित फिल्म द केरला स्टोरी से सबक लेकर किशोरियों बहकावे में आकर कभी कोई ग़लत कदम ना उठाए एवं परिजनों और घर से दूर कालेज के स्वच्छंद वातावरण में भी अपने आप को सुरक्षित रख सकें इस हेतु सजग करने के उद्देश्य से केवल सरकारी स्कूलों की 12वीं अथवा काॅलेज में अध्यनरत वयस्क किशोरियों अथवा उच्च शिक्षा हेतु बाहर जाने वाली वयस्क किशोरियों को सीमित रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण होने पर सिनेमाघर में द केरला स्टोरी निशुल्क दिखायी जायेगी।
ज्ञातव्य है कि सर्व समाज महिला संगठन चित्तौड़गढ़ पूर्व में भी हमारी बेटियां हमारी जिम्मेदारी मुहिम के तहत 1000 महिलाओं की मौन रैली , नुक्कड़ नाटक द्वारा एवं 200 से अधिक स्कूलों में गुड टच बेड टच के लिए बच्चियों को शिक्षित कर चुका है। बच्चियों के शोषण एवं उन पर होने वाले अत्याचारों के प्रति सदैव जागरूक रहने वाले इस गैर राजनीतिक संगठन सर्व समाज महिला संगठन में सभी समाजों की महिला पदाधिकारियों की पूर्ण सहभागिता मय टीम के निस्वार्थ भाव से सदैव रही है जो संगठन की मुख्य ताकत है। रजिस्ट्रेशन हेतु वयस्क किशोरियों मोबाइल नं 9414735121 पर अपना नाम मय आयु , शिक्षा प्रमाण पत्र के वाट्स अप करें।