BREAKING NEWS
BIG REPORT : नीमच में पेयजल व्यवस्था सुधार के लिए 22.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन दो या न्याय दो- प्रशासनिक दफ्तरों के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे रमेशचंद्र परिहार, परिवार में.. <<     VIDEO NEWS: खनियांधाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का जामा मस्जिद क्षेत्र और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कमलपुर में बाबा रामदेव जन्मोत्सव धूमधाम.. <<     KHABAR : पहली एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़े.. <<     KHABAR : लोक कल्याण मेले में हितग्राहियों को मिले.. <<     KHABAR : खनियांधाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख के.. <<     KHABAR : उद्यानिकी योजनाओं का लाभ लेने का सुनहरा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : दिग्विजय सिंह के अपमान पर कांग्रेस में.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना बनी.. <<     शाजापुर के कमलपुर में बाबा रामदेव जन्मोत्सव.. <<     खरगोन जिले के कसरावद रोड पर सीसी रोड निर्माण.. <<     जावरा के भीमाखेड़ी में मिलावटी दूध फैक्ट्री.. <<     BIG BREAKING : कांग्रेस की उम्मीदों को झटका,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 14, 2023, 1:14 pm
KHABAR : जिले में युवाओं को स्वरोजगार योजना से जोड़ने के लिये सरकार ने चलाई कई योजनाएं, जीवन में परिवर्तन का आधार बनी स्वरोजगार योजना, पढ़े खबर 

Share On:-

हरदा। युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने एवं उन्हांेने आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिये सरकार द्वारा अनेक योजनाएं प्रारंभ की गई है। जिले में युवाओं को स्वरोजगार योजना से जोड़ने के लिये कलेक्टर ऋषि गर्ग के निर्देशन में क्लस्टर क्रेडिट कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है। इन कैम्पों में युवा स्वरोजगार योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठा रहे है। जिले के ग्राम सारसूद निवासी राजेश वर्मा भी उन्हीं युवाओं में से एक है। राजेश ने क्लस्टर क्रेडिट कैम्प में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्राप्त की। आज प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम राजेश के टेंट हाउस कार्य को शुरू करने में मददगार साबित हुई। राजेश अपने साथ अन्य 5 लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा रहे है, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। 
राजेश ने बताया कि उसने क्लस्टर क्रेडिट कैम्प में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की जानकारी जिला उद्योग केन्द्र हरदा से प्राप्त की। इसके पश्चात उसे क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक चारुवा द्वारा 5 लाख का ऋण योजनातंर्गत स्वीकृत किया गया, उसे योजना के तहत 35 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान भी प्राप्त हुआ। इस सेवा व्यवसाय को शुरू करने में जिला उद्योग केन्द्र के अधिकारियो का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा। आज राजेश वार्षिक 2 लाख 50 हजार रूपये की आय प्राप्त कर रहा है, जिसमें से मासिक 8 हजार रूपये कि किश्त काटकर शुद्ध लाभ लगभग 14 हजार रूपये बचत कर लेता है। वह क्लस्टर क्रेडिट कैम्प व योजना के संचालन के लिये जिला प्रशासन व शासन का आभार व्यक्त करता है। राजेश अन्य बेरोजगार युवाओं से अपील करते है कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त कर स्वयं का उद्योग स्थापित करें।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE