BREAKING NEWS
NEWS : शहर में पानी की सप्लाई को लेकर जिला कलक्टर.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पटवा स्कूल की तनीषा पाटीदार ने 12 वीं.. <<     KHABAR : हाथीपावा पहाडी पर समन्वित रूप से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : शॉर्ट सर्किट से लगी आग, तीन बीघा पर लगे.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का चीताखेडा-जीरन मार्ग और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच की कृषि उपज मंडी का बवाल, जब.. <<     KHABAR : जयसिंहनगर के आबादी वाले इलाके में आया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज की प्रोफेसर की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : केडी गेट से इमली तिराहा तक धार्मिक स्थलों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : एसडीएम ने किया छाया चित्र प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : जिला तैराकी संघ पदाधिकारियों ने की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्राम पटियाल के मोडेश्वर महादेव में 9.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 15, 2023, 3:51 pm
KHABAR : जल संसाधन मंत्री सिलावट ने साँवेर विधानसभा क्षेत्र में दी करोड़ों रूपये लागत के विकास कार्यों की सौगात, बोले- विकास के क्षेत्र में बन रहा है आदर्श विधानसभा क्षेत्र, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने आज साँवेर विधानसभा क्षेत्र का सघन भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने करोड़ों रूपये लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन/लोकार्पण किया। उन्होंने इस क्षेत्र में रोड़ निर्माण से लेकर पानी की टंकी, क्षिप्रा नदी पर ब्रिज तथा घाट निर्माण, सामुदायिक भवन सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों का भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये जल संसाधन मंत्री सिलावट ने कहा कि विकास कार्यों के क्षेत्र में साँवेर विधानसभा क्षेत्र को आदर्शा विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। क्षेत्र और ग्रामीणों की हर जरूरत के मुताबिक विकास कार्य स्वीकृत कर उनका निर्माण किया प्रारंभ किया गया है। तेजी से नये विकास कार्य स्वीकृत कराये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि साँवेर विधानसभा क्षेत्र में बिजली, सड़क, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य सभी क्षेत्रों में विकास कार्य हुये हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं को विस्तारित और सुदृढ़ किया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में भी बुनियादी परिवर्तन लाया गया है। सिलावट ने ग्राम पंचायत सेमल्या में 5 करोड़ रूपये की लागत से क्षिप्रा नदी ब्रिज निर्माण, 28 लाख रूपये की लागत से घाट निर्माण तथा 12 लाख रूपये की लागत से सेग्रीकेशन शेड का लोकार्पण किया। इसी तरह उन्होंने 20 लाख रूपये की लागत से पंचायत भवन,15 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन तथा आयर्वेदिक औषधालय भवन निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन/लोकार्पण किया। इसी अवसर पर हाटपिपल्या के विधायक मनोज चौधरी भी मौजूद थे।
इसी तरह ग्राम पंचायत जालोद केऊ में भी आयोजित कार्यक्रम में मंत्री सिलावट ने भाग लिया। यहाँ उन्होंने रोड निर्माण, पानी की टंकी, ड्रेनेज लाईन सहित अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। सिलावट ने जालोद केऊ में तथा बिसनखेड़ा-पानोड रोड़ में ग्रीड रोड़ मजबूतीकरण कार्य का भूमिपूजन किया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE