BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : छोटे से गांव की बेटी बनी असिस्टेंट.. <<     BIG NEWS : 4 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था इनामी.. <<     शहडोल की छात्रा को इंस्टाग्राम पर फंसाकर ले.. <<     उमरिया जिले के बांधवगढ़ में टाइगर के हमले से.. <<     छतरपुर पुलिस की बड़ी सफलता, दुष्कर्म मामले के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का सेतखेड़ी गांव और खेत के.. <<     डीजल बचत रैली के बीच सरकारी गाड़ी से पौधे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रक्तदान शिविर के साथ शुरू हुई आईएमए की 15.. <<     VIDEO NEWS: रक्तदान से शुरू हुई डॉक्टर्स डे.. <<     BIG NEWS : नीमच पुलिस में बड़ा फेरबदल, एसपी राजेश.. <<     NEWS : विश्व रक्तदाता दिवस पर वंडर सीमेंट में.. <<     खरगोन जिले के नेशनल हाईवे स्थित ग्राम.. <<     KHABAR : नयागांव का ‘काला खेल’! वायरल वीडियो के बाद.. <<     देवास: जिनवानी वन क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने.. <<     VIDEO NEWS: गुजरखेड़ी में आग का तांडव, 2 मवेशी जिंदा.. <<     छतरपुर में टौरिया मोहल्ला विवाद के विरोध में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जावद तहसील के ग्राम गुजरखेड़ी में आग का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 22, 2023, 10:49 am
KHABAR : कुम्भराज में ब्लॉक स्तरीय निःशुल्क आयुष मेले का आयोजन, 685 रोगियों ने निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं औषधि वितरण का लिया लाभ, पढ़े खबर

Share On:-

गुना। संचालनालय आयुष भोपाल के निर्देशानुसार जिला आयुष कार्यालय गुना के तत्वाधान में आज चाँचोडा विकासखंड अंतर्गत कुम्भराज में ब्लॉक स्तरीय निःशुल्क आयुष मेला का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ नगरपरिषद अध्यक्ष शारदा देवी साहू, मण्डल अध्यक्ष विकास शर्मा, सांसद प्रतिनिधि कमलेश साहू, उपाध्यक्ष नगर परिषद विक्रम मीना, समाजसेवी सुरेश जैन, विजय काकाणी, विनोद शर्मा द्वारा भगवान धन्वंतरि के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया।

जिला आयुष अधिकारी डॉ जी.के. धाकड़ ने बताया कि आज आयोजित आयुष मेला में कुल 685 रोगियों ने नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श एवं औषधि वितरण का लाभ लिया। शिविर में में जन सामान्य को आयुर्वेद दिनचर्या, ऋतुचर्या, पोषण आहार,  एवं सामान्य रोगों से बचाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देशों की जानकारी दी गयी। देवारण्य योजना के अन्तर्गत जनसामान्य को विभिन्न रोगों में स्थानीय औषधि पौधों के उपयोग की जानकारी प्रर्दशनी लगाकर एवं पम्प्लेट वितरण कर दी गई तथा नि:शुल्क औषधि पौधों का वितरण भी किया गया। मेले में "Life Style for Environment" के अन्तर्गत पर्यावरण के प्रति जीवन शैली में व्यक्तिगत एवं सामूहिक कर्तव्य पर आधारित जानकारी दी गयी। "एकात्म अभियान,, के अंतर्गत भोपाल से आये रामचंद्र मिशन एवं हार्ट फुलनेस संस्था के शाज मीना द्वारा डिपोलराईजेशन एवं ध्यान सत्र आयोजित किया गया।

मेले मे शिविर प्रभारी डॉ आकांक्षा गुप्ता, डॉ.के.एस.गनावे, डॉ.अंकेश अग्रवाल, डॉ अनूप सोनी , डॉ.कृति डांगरा, डॉ.कीर्ति रघुवंशी, डॉ.मानवेंद्र दोहरे, द्वारा सेवाएं दीं गयी।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE