BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच पुलिस का ऑपरेशन क्लीनअप, जब एक्शन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर बना राहत का केंद्र, सरकारी.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में 1 करोड़ की चोरी का.. <<     शहडोल में पेट्रोल संकट गहराया, कई पंप शटडाउन;.. <<     बड़वानी में पहली बार पहुंचे भाजयुमो प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : छोटे से गांव की बेटी बनी असिस्टेंट.. <<     BIG NEWS : 4 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था इनामी.. <<     शहडोल की छात्रा को इंस्टाग्राम पर फंसाकर ले.. <<     उमरिया जिले के बांधवगढ़ में टाइगर के हमले से.. <<     छतरपुर पुलिस की बड़ी सफलता, दुष्कर्म मामले के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का सेतखेड़ी गांव और खेत के.. <<     डीजल बचत रैली के बीच सरकारी गाड़ी से पौधे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रक्तदान शिविर के साथ शुरू हुई आईएमए की 15.. <<     VIDEO NEWS: रक्तदान से शुरू हुई डॉक्टर्स डे.. <<     BIG NEWS : नीमच पुलिस में बड़ा फेरबदल, एसपी राजेश.. <<     NEWS : विश्व रक्तदाता दिवस पर वंडर सीमेंट में.. <<     खरगोन जिले के नेशनल हाईवे स्थित ग्राम.. <<     KHABAR : नयागांव का ‘काला खेल’! वायरल वीडियो के बाद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2026, 11:16 am
BIG NEWS : जावद तहसील के ग्राम गुजरखेड़ी में आग का तांडव, चिंगारी से भूसे में लगी आग ने जब लिया विकराल रूप तो हुआ दो बेजुबानों का दर्दनाक अंत, बाड़े में खड़ा टैंकर भी आया चपेट में, घटना के बाद मची अफरा-तफरी, पढ़े खबर 

Share On:-

जावद। जावद तहसील के ग्राम गुजरखेड़ी स्थित तालाब क्षेत्र में रविवार को अचानक लगी भीषण आग से हड़कंप मच गया। एक बाड़े में रखे भूसे में आग लगने से देखते ही देखते पूरा परिसर आग की लपटों से घिर गया। हादसे में दो मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक टैंकर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना में पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाड़े में बड़ी मात्रा में भूसा रखा हुआ था। आग लगते ही सूखे भूसे ने तेजी से आग पकड़ ली, जिससे कुछ ही देर में लपटें पूरे क्षेत्र में फैल गईं। आग की भयावहता को देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक बाड़े में रखा भूसा, टैंकर और अन्य सामग्री जलकर नष्ट हो चुकी थी।

आग की चपेट में आने से बाड़े में बंधे दो मवेशी बाहर नहीं निकल सके और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पास में खड़ा टैंकर भी आग की लपटों में घिरकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है तथा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE