BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : छोटे से गांव की बेटी बनी असिस्टेंट.. <<     BIG NEWS : 4 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था इनामी.. <<     शहडोल की छात्रा को इंस्टाग्राम पर फंसाकर ले.. <<     उमरिया जिले के बांधवगढ़ में टाइगर के हमले से.. <<     छतरपुर पुलिस की बड़ी सफलता, दुष्कर्म मामले के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का सेतखेड़ी गांव और खेत के.. <<     डीजल बचत रैली के बीच सरकारी गाड़ी से पौधे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रक्तदान शिविर के साथ शुरू हुई आईएमए की 15.. <<     VIDEO NEWS: रक्तदान से शुरू हुई डॉक्टर्स डे.. <<     BIG NEWS : नीमच पुलिस में बड़ा फेरबदल, एसपी राजेश.. <<     NEWS : विश्व रक्तदाता दिवस पर वंडर सीमेंट में.. <<     खरगोन जिले के नेशनल हाईवे स्थित ग्राम.. <<     KHABAR : नयागांव का ‘काला खेल’! वायरल वीडियो के बाद.. <<     देवास: जिनवानी वन क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने.. <<     VIDEO NEWS: गुजरखेड़ी में आग का तांडव, 2 मवेशी जिंदा.. <<     छतरपुर में टौरिया मोहल्ला विवाद के विरोध में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जावद तहसील के ग्राम गुजरखेड़ी में आग का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 22, 2023, 4:20 pm
BIG NEWS : जिले में भीषण गर्मी का सितम और कलेक्टर का निर्णय, जब की मिशन लाईफ अभियान की तैयारियों की समीक्षा तो..., अब इस दिन नहीं चलेगा आपके घर का एसी और कूलर, समूचे जिले में रहेगा क्लोज डे, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। प्रदेश के साथ ही नीमच जिले में भी 18 मई से 5 जून 2023 तक मिशन लाईफ के तहत विभिन्‍न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। कलेक्‍टर दिनेश जैन की अध्‍यक्षता में सोमवार को कलेक्‍टोरेट में अधिकारियों की बैठक में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्‍टर दिनेश जैन ने मिशन लाईफ के तहत जल संरक्षण, ऊर्जा बचत, पर्यावरण सरंक्षण से संबंधित आयोजित विभिन्‍न गतिविधियों की तैयारियों की विस्‍तार से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश भी दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, उप संचालक कृषि दिनेश मण्‍डलोई, सीएमओ गरिमा पाटीदार, उप संचालक सामाजिक न्‍याय अरविंद डामोर सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्‍टर ने निर्देश दिए कि आगामी 26 मई को जिले में बिजली व पानी की बचत के प्रति जनजागरूकता के लिए ए.सी. व कूलर क्‍लोज डे के रूप में नाया जायेगा। इस दिन प्रात: 11 बजे से रात 9 बजे तक सभी घरों व कार्यालयों में एसी व कूलर को बंद रखने के लिए जनजागरूकता के प्रयास किए जावेंगे। जिससे कि बिजली की बचत हो सके। एसी व कूलर क्‍लोज डे के दिन आपात सेवाओं जैसे पैथालाजी लैब , अस्‍पताल आसीयू जैसी सेवाओं को इससे मुक्‍त रखा जावेगा। मिशन लाईफ के तहत गुरूवार 30 मई से प्रति गुरूवार साईकिल डे के रूप में मनाया जावेगा। इस दिन सभी शासकीय सेवक अपने घरों से कार्यालय तक साईकिल से कार्यालय आएंगे। वे चार पहिया व दो पाहिया वाहनों का उपयोग नहीं करेंगे। आमजनों को ऊर्जा बचत के लिए साईकिल का उपयोग करने के लिए जागरूक किया जावेगा।
कलेक्‍टर दिनेश जैन ने कहा, कि फ्रीज के उपयोग को हतोत्‍साहित करने के प्रति जनजागरूकता के लिए 25 मई को मटका दिवस के रूप में मनाया जावेगा और नागरिकों को मिट्टी के मटके खरीदकर उसका पानी उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जावेगा। इस दिन फ्रिज का उपयोग नहीं करने के लिए भी लोगो को जागरूक किया जावेगा।
इस मिशन लाईफ अभियान के तहत प्‍लास्टिक के थैलियों के उपयोग को हतोत्‍साहित करने तथा कपडे की थैली के उपयोग को बढावा देने के लिए सभी नगरीय निकायों के कपडों की थैली की वेडिंग मशीन स्‍थापित की जावेगी। साथ ही सभी ग्राम पंचायतों से 50-50 किलों प्‍लास्टिक की थेलियां व अन्‍य प्‍लास्टिक की डिस्‍पाजेबल सामग्री का कचरा एकत्रित किया जावेगा। इस प्‍लास्टिक सामग्री को जनपद स्‍तर पर संग्रहित कर उसका एक साथ निपटान किया जावेगा। कलेक्‍टर ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को मिशन लाईफ के तहत विभिन्‍न गतिविधियों में भाग लेने और अधिकाधिक लोगो को जागरूक करने के निर्देश दिए है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE