BREAKING NEWS
BIG BREAKING : कृषि उपज मंडी नीमच विवाद मामला, हिन्दू.. <<     KHABAR : इंदौर में स्वामी प्रीतमदास का पुण्यतिथि.. <<     KHABAR : फिर लगी कपास बीच के लिए कतार, नहीं मिल रहा 669.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सरकार से बड़ा सरपंच, बिना सक्षम अधिकारी की.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद शाखा ने जल सेवा के लिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : यादव समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह.. <<     KHABAR : सतनवाडा में प्रशासन की अतिक्रमण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का पिपलिया मंडी थाना क्षेत्र.. <<     KHABAR : जिले में मध्‍य प्रदेश राज्य वाटर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में.. <<     VIDEO NEWS: खनियाधाना थाना के पीछे बोरिंग कर रही.. <<     KHABAR : कलेक्टर गुप्ता ने टोंकखुर्द विकासखंड के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजमाता माधवी राजे सिंधिया के निधन पर.. <<     KHABAR : शासकीय राशि का दुर्विनियोग करने पर.. <<     एमपी के इस जिले में घर के सामने गाड़ी खड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 25, 2023, 9:34 am
HOROSCOPE TODAY : कर्क और कन्या राशि वालों को सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत, जानें बाकी राशि वालों का हाल, पढ़े आज का राशिफल वॉइस ऑफ एमपी के साथ                                                                                

Share On:-

मेष दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। यदि करियर को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उसमें आपको आज कोई सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी कुछ समस्याओं को लेकर अपने सीनियर्स से बातचीत करेंगे, तो वह भी आसानी से हल हो जाएंगी, लेकिन आपको कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपको कोई नुकसान पहुंचा सकते हैं। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो थी या चोरी हो गई थी, तो वह भी आपको प्राप्त होगी। आप किसी से धन उधार लेने से बचें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है।


वृष दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी, जिसके कारण संतान के कामों की ओर ध्यान नहीं देंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने किसी काम को कल पर टालने से बचें, नहीं तो वह लंबा लटक सकता है। आपको परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर आप अपने गुरुजनों से कुछ मदद ले सकते हैं।


मिथुन दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। आपको कई काम एक साथ हाथ लगने से समझ नहीं आएगा कि किसे करूं और किसे छोड़ दूं। तनाव रहने के कारण आपके ऊपर दवाब बना रहेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं। आज आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा, लेकिन आपकी किसी काम को पहल करने की आदत आपको थोड़ा परेशान करेगी। अधिकारियों से भी आपको किसी बात को लेकर डांट खानी पड़ सकती है।


कर्क दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपकी नौकरी में बदलाव की योजना पूरी हो सकती है, क्योंकि आपको कोई दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, जिसे देखकर उनको खुशी होगी। विद्यार्थियों का अध्ययन और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ने से पढ़ाई पर पूरा फोकस बना पाएंगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। माताजी को  कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।


सिंह दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। आपके परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन आपके कुछ शत्रु आपके ऊपर हावी होने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपकी तरक्की देखकर आज माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई अहम जानकारी प्राप्त हो सकती है। आपका किसी नई प्रॉपर्टी को खरीदने का सपना पूरा होगा। माता पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।


कन्या दैनिक राशिफल
आज के दिन आपके चारों तरफ का वातावरण खुशनुमा रहेगा और परिवार में किसी सदस्य को नौकरी मिलने से परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे, लेकिन व्यस्त रहने के कारण आप उनकी जरूरतों की पूर्ति पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है, नहीं तो आपके हाथ पैरों में दर्द, सिरदर्द, बदन दर्द आदि जैसी समस्या पैदा सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि अनबन चल रही थी, तो वह आज आपसे मिलने में आ सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी, जिससे आपको तरक्की भी मिल सकती है, जो आपको खुशी देगी।

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी अधिक धन देंगे, जिसके कारण आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं। अत्यधिक तले हुए भोजन से आपको पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आपकी किसी बात को लेकर माताजी से बहसबाजी हो सकती है, जिसमें आप वाणी की मधुरता बनाए रखें, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।


धनु दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला सुलझ जाएगा, जिसके बाद फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपको किसी की कही सुनी बातों में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा, नहीं तो बाद में गलत साबित हो सकता है और आपको समस्या होगी। आपकी किसी बचपन के मित्र से आज लंबे समय बाद मुलाकात होगी। पिताजी को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आप वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। आपको अपने आस-पड़ोस में हो रहे वाद विवाद में चुप रहना बेहतर रहेगा।


मकर दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। यदि आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपको व्यवसाय से संबंधित कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जो लोग अपने कामों को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उनकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपका कोई पुराना मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।


कुंभ दैनिक राशिफल
आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए खुशनुमा रहेगा। यदि रिश्ते में अपने साथी से कुछ अनबन चल रही थी, तो वह आज दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में यदि आपसे कोई गलती हो, तो आप उसे तुरंत स्वीकार करें, नहीं तो अधिकारियों से आपको डांट खानी पड़ सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज तरक्की मिलेगी, जिससे उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, लेकिन आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं और आप अपने कामों पर फोकस बनाए रखें।


मीन दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। इधर-उधर के कामों पर ध्यान न लगाएं। बिजनेस कर रहे लोग अपने जरूरी कामों पर फोकस बनाएं रखे, नहीं तो उन्हें कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आपको किसी संपत्ति का सौदा बहुत सोच विचारकर करना होगा, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। किसी कानूनी मामले में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE