BREAKING NEWS
KHABAR : मनासा में ईंधन संकट की अफवाहों पर भाजपा.. <<     KHABAR : तबादला और निलंबन बचाना है तो 50 हजार दो,.. <<     रतलाम जिले केजावरा ग्रामीण पुलिस की बड़ी.. <<     शाजापुर जिले के धेनुक ग्राम में भागवत.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव विवाद, नीमच में युवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 10 दिन तक संस्कारों की पाठशाला, पुरस्कार.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस का तस्करों पर शिकंजा,.. <<     BIG NEWS : एमपी में प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी,.. <<     विदेशों में गूंजेगा सनातन का डंका,श्रीलंका.. <<     NEWS : चित्तौड़ दुर्ग पर प्रशासन का बड़ा एक्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर.. <<     NEWS : केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम महाराज धीरेंद्र कृष्ण.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब नीमच में दानवीरों का सम्मान,.. <<     KHABAR : ग्राम धेनुका में चल रही भागवत महारानी कथा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कांग्रेस के आरोपों पर विधायक मारु का.. <<     KHABAR : सोमवती अमावस्या पर महासंयोग, नर्मदापुरम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 2, 2023, 12:40 pm
KHABAR : जिले में हर्षाेल्लास के साथ वितरित किए गए मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के स्वीकृति पत्र, ढोल-ढमाकों के साथ हुआ शुभारंभ, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के स्वीकृति पत्रों का बहनों को वितरण जिले में ढोल, ढमाकों एवं हर्षाेल्लास के साथ गुरुवार से प्रारम्भ किया गया। पूरे सप्ताह स्वीकृति पत्रों का वितरण घर-घर जाकर किया जाएगा। योजना के प्रारम्भ अवसर पर ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, पूर्व विधायक जितेन्द्र गेहलोत, संगीता चारेल तथा अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा बहनों के घर पहुंचकर खुशी के साथ स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।जनप्रतिनिधियों ने स्वीकृति पत्रों के वितरण के साथ-साथ योजना के सम्बन्ध में भी बहनों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की इस अभिनव योजना को बहनों के जीवन में सामाजिक क्रांति का वाहक बताया।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि हमारी बहनें आत्मविश्वास से भरी रहें और आत्मसम्मान से जियें, इसलिए मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का क्रियान्वयन किया गया है। यह योजना न सिर्फ बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण का आधार बनेगी, बल्कि उनके जीवन में सामाजिक क्रांति का वाहक भी सिद्ध होंगी। बहनों को बताया कि इस योजना के माध्यम से उनके खातों में प्रतिमाह 1 हजार रुपए और वर्ष में 12 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। 10 जून से खातों में पैसे आना शुरु हो जाएंगे। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि हम सभी मिलकर बहनों तक स्वीकृति पत्र पहुंचा रहे हैं ताकि बहनों को दफ्तरों के चक्कर न लगाना पड़े, परेशान न होना पड़े। विधायक दिलीप मकवाना ने ग्राम अम्बोदिया में बहनों को स्वीकृति पत्रों का वितरण किया। इस दौरान राजाराम गुर्जर, आनन्दीलाल राठौड, भरत पाटीदार आदि उपस्थित थे। विधायक मकवाना ने कहा कि आज उनका जन्मदिन है, जिसे वे अपने क्षेत्र में लाडली बहनों को स्वीकृति पत्र सौंपते हुए जन्मदिन मना रहे हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई द्वारा ग्राम भूतेडा में लाडली बहना स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया। पूर्व विधायक संगीता चारेल ने शिवगढ, सरवन आदि स्थानों पर लाडली बहना स्वीकृति पत्रों का वितरण किया। पूर्व विधायक जितेन्द्र गेहलोत ने आलोट क्षेत्र में स्वीकृति पत्रों का वितरण किया।जनपद पंचायत सैलाना की ग्राम पंचायत रामगढ़ में स्वीकृति पत्र वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि बद्रीलाल चौधरी रहे। कार्यक्रम में सरपंच सीताबाई, उप सरपंच सुखबीरसिंह चौधरी, नोडल अधिकारी वीरसिंह डोडियार, पंचायत सचिव सुकलाल मुनिया, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेखा जाट, मोबिलाइजर चरणसिंह रामा मीणा, समरथ खराड़ी, चरणसिंह खराड़ी तथा बड़ी संख्या में लाडली बहना उपस्थित थी।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE