BREAKING NEWS
KHABAR : मनासा में ईंधन संकट की अफवाहों पर भाजपा.. <<     KHABAR : तबादला और निलंबन बचाना है तो 50 हजार दो,.. <<     रतलाम जिले केजावरा ग्रामीण पुलिस की बड़ी.. <<     शाजापुर जिले के धेनुक ग्राम में भागवत.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव विवाद, नीमच में युवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 10 दिन तक संस्कारों की पाठशाला, पुरस्कार.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस का तस्करों पर शिकंजा,.. <<     BIG NEWS : एमपी में प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी,.. <<     विदेशों में गूंजेगा सनातन का डंका,श्रीलंका.. <<     NEWS : चित्तौड़ दुर्ग पर प्रशासन का बड़ा एक्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर.. <<     NEWS : केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम महाराज धीरेंद्र कृष्ण.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब नीमच में दानवीरों का सम्मान,.. <<     KHABAR : ग्राम धेनुका में चल रही भागवत महारानी कथा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कांग्रेस के आरोपों पर विधायक मारु का.. <<     KHABAR : सोमवती अमावस्या पर महासंयोग, नर्मदापुरम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 2, 2023, 12:44 pm
KHABAR : कलेक्टर कन्याल ने दिखाई मलेरिया रथ को हरी झण्डी, मानसून के पूर्व गांव-गांव में पहुंचकर नागरिकों को करेगा जागरूक, पढ़े खबर 

Share On:-

शाजापुर। मलेरिया की रोकथाम तथा लोगों को मलेरिया के प्रति जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार किये गये मलेरिया रथ को कलेक्टर किशोर कन्याल द्वारा कलेक्टर कार्यालय से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ 30 जून तक शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर जनजागरूकता फैलायेगा। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. आर. निदारिया सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

साथ ही जिला चिकित्सालय परिसर में मलेरिया पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डां. राजू निदारिया ने फीता काटकर किया। इस मौके पर सिविल सर्जन डां.बी.एस. मैना, पेथोलोजिस्ट डॉ. एस.डी. जायसवाल तथा जिला मलेरिया अधिकारी आरएस जाटव भी उपस्थित थे। पोस्टर प्रदर्शनी में जिले को मलेरिया मुक्त करने के संबंध में बैनर पोस्टर एवं पेम्पलेट्स का प्रदर्शन किया गया।

उल्लेखनीय है कि माह जून को मलेरिया निरोधक माह के रूप में मनाया जा रहा है। मानसून सत्र प्रारंभ होने से मच्छरों की उत्पत्ति बढती है, मच्छरो के कारण मनुष्यो में मलेरिया , डेगू, चिकनगुनिया, हाथिपॉव जैसे भयंकर बिमारी होने की संभावना बनी रहती है। मलेरिया रथ जिले के विभिन्न गाँवो में जाकर बैनर-पोस्टर एवं माईक द्वारा प्रचार-प्रसार कर लोगो में मलेरिया, डेगु, चिकनगुनिया फैलाने वाले मच्छरो से बचाव के विभिन्न तरीको से अवगत करायेगा तथा साथ ही फीवर केस के मरीजो की आर.डी. किट से जॉच की व्यवस्था भी की गई है।

मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए ट्राफी एवं प्रमाण पत्र
शाजापुर जिले को मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने एवं विगत 3 वर्ष से लगातार मलेरिया का कोई केस नहीं होने के कारण विगत 12 मई 2023 को भोपाल में आयोजित समारोह में जिला मलेरिया अधिकारी आरएस जाटव को ट्राफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके लिए कलेक्टर ने बधाई दी है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE