BREAKING NEWS
KHABAR : मनासा में ईंधन संकट की अफवाहों पर भाजपा.. <<     KHABAR : तबादला और निलंबन बचाना है तो 50 हजार दो,.. <<     रतलाम जिले केजावरा ग्रामीण पुलिस की बड़ी.. <<     शाजापुर जिले के धेनुक ग्राम में भागवत.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव विवाद, नीमच में युवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 10 दिन तक संस्कारों की पाठशाला, पुरस्कार.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस का तस्करों पर शिकंजा,.. <<     BIG NEWS : एमपी में प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी,.. <<     विदेशों में गूंजेगा सनातन का डंका,श्रीलंका.. <<     NEWS : चित्तौड़ दुर्ग पर प्रशासन का बड़ा एक्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर.. <<     NEWS : केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम महाराज धीरेंद्र कृष्ण.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब नीमच में दानवीरों का सम्मान,.. <<     KHABAR : ग्राम धेनुका में चल रही भागवत महारानी कथा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कांग्रेस के आरोपों पर विधायक मारु का.. <<     KHABAR : सोमवती अमावस्या पर महासंयोग, नर्मदापुरम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 2, 2023, 2:21 pm
KHABAR : दिल्ली में हुए मासूम साक्षी के जघन्य कांड को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने बनाई मानव श्रृंखला, फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाकर फांसी की सजा देने मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

देवास। 28 मई को दिल्ली के शाहाबाद क्षेत्र में हुए 16 वर्षीय मासूम साक्षी के जघन्य हत्याकांड को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मनोहर पमनानी के नेतृत्व में सयाजी द्वार पर विरोध स्वरूप गुरुवार रात को आक्रोश सभा आयोजित कर विशाल मानव श्रृंखला बनाई गई। जिसमें प्रांत संगठन मंत्री नंददास दंडोतिया का उद्बोधन हुआ। पदाधिकारियों ने मासूम साक्षी के हत्यारे को जल्द फांसी की सजा देने की मांग की। मानव श्रृंखला बनाने उपरांत आक्रोशित भीड़ ने हत्यारे के पुतले को चप्पलों से पीटकर पुतला दहन किया। विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री संदीप चौबे ने बताया कि बीते दिनों दिल्ली में दोस्त के बेटे की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए साक्षी पास के एक पब्लिक टॉयलेट से तैयार होकर निकल रही थी तभी गली में खड़ा साहिल साक्षी को रोकने के लिए जाता है। इसके बाद उसने एक हाथ से साक्षी को पकड़ा और दूसरे हाथ से ताबडतोड चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी। जिससे संपूर्ण प्रदेश में आक्रोश का माहौल है आज उसी कड़ी में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सहित हिंदू संगठनों और समाज जनों ने मिलकर मानव श्रृंखला बनाकर आक्रोश जताया है। विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता पदाधिकारि, बजरंग दल सहित हिंदू संगठनों एवं संपूर्ण समाज जन सरकार से मांग करता है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाकर आरोपी को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE