BREAKING NEWS
KHABAR : सोमवती अमावस्या पर कोटडाबुजुर्ग में उमड़ा.. <<     NEWS : रविन्द्रनाथ टैगोर सभागार में पांचवें.. <<     BIG NEWS : अपराधियों में दहशत, शाजापुर पुलिस की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लाड़ली बहना योजना की 37वीं किश्त जारी, नीमच.. <<     KHABAR : 151 किलो आम के रस से भगवान का हुआ दिव्य.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति पर किसानों का महाकुंभ आज, नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा में ईंधन संकट की अफवाहों पर भाजपा.. <<     KHABAR : तबादला और निलंबन बचाना है तो 50 हजार दो,.. <<     रतलाम जिले केजावरा ग्रामीण पुलिस की बड़ी.. <<     शाजापुर जिले के धेनुक ग्राम में भागवत.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव विवाद, नीमच में युवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 10 दिन तक संस्कारों की पाठशाला, पुरस्कार.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस का तस्करों पर शिकंजा,.. <<     BIG NEWS : एमपी में प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी,.. <<     विदेशों में गूंजेगा सनातन का डंका,श्रीलंका.. <<     NEWS : चित्तौड़ दुर्ग पर प्रशासन का बड़ा एक्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 2, 2023, 8:17 pm
REPORT : मलेरिया जागरूकता के लिए सीएमएचओ ने रथ को दिखाई हरी झंडी, चलित प्रयोगशाला में कोई भी व्यक्ति करा सकता है मलेरिया की जांच, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। मानसून सक्रिय हो इससे पहले विभिन्न वर्ग व समाज मलेरिया से सचेत हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलेरिया निरेाधक माह जून का शुभारंभ करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉं. दौलत सिंह चौहान ने मलेरिया रथ को दी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
सीएमएचओ ने बताया कि जिले में जून माह को मलेरिया निरोधक के रूप मेें मनाया जाता है। मलेरिया उन्मुलन की दिशा में कार्य करते हुए रैपिड फीवर सर्वे द्वारा मलेरिया रोगियों की खोज, त्वरित जॉच और तत्काल उपचार तथा मलेरिया के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिये आम जन को जागरूक कर सहयोग प्राप्त करना है। जिला मलेरिया अधिकारी ड़ॉ. मनोज पाटीदार ने बताया की 01 जून से 30 जून तक मलेरिया निरोधक माह का आयोजन कर मलेरिया रथ समस्त जिले के हाई स्कूल ग्रामों में भ्रमण करके मलेरिया संबधी बिमारी के प्रचार-प्रसार का कार्य करते हुए आमजन को जागरूक करेगा। मलेरिया रथ मे मलेरिया की जॉच के लिए चलित प्रयोगशाला द्वारा तत्काल जॉच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।साथ ही विभाग द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम, सेक्टर मिटिग, हाईरिस्क ग्रामों में मलेरिया रोगियों की खोज, गृहभेट कार्यकम्र, शैक्षणिक संस्थाओं में जनजागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन तथा संचालक स्वास्थ्य सेवाओं द्वारा जारी दिशा निर्देश अनुसार इस वर्ष की थिम टाईम टू डिलिवर जिरो मलेरिया- इन्वेस्ट इनोवेट, इम्पीलिमेन्ट के आधार पर त्वरित जॉच व नवाचार अंतर्गत सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित कर एवं आमजन को मलेरिया की जॉच व उपचार के प्रति जागरूक कर जिरो मलेरिया के लक्ष्य की प्राप्ति करना है।  
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE