BREAKING NEWS
KHABAR : सोमवती अमावस्या पर कोटडाबुजुर्ग में उमड़ा.. <<     NEWS : रविन्द्रनाथ टैगोर सभागार में पांचवें.. <<     BIG NEWS : अपराधियों में दहशत, शाजापुर पुलिस की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लाड़ली बहना योजना की 37वीं किश्त जारी, नीमच.. <<     KHABAR : 151 किलो आम के रस से भगवान का हुआ दिव्य.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति पर किसानों का महाकुंभ आज, नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा में ईंधन संकट की अफवाहों पर भाजपा.. <<     KHABAR : तबादला और निलंबन बचाना है तो 50 हजार दो,.. <<     रतलाम जिले केजावरा ग्रामीण पुलिस की बड़ी.. <<     शाजापुर जिले के धेनुक ग्राम में भागवत.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव विवाद, नीमच में युवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 10 दिन तक संस्कारों की पाठशाला, पुरस्कार.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस का तस्करों पर शिकंजा,.. <<     BIG NEWS : एमपी में प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी,.. <<     विदेशों में गूंजेगा सनातन का डंका,श्रीलंका.. <<     NEWS : चित्तौड़ दुर्ग पर प्रशासन का बड़ा एक्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2023, 10:53 am
REPORT : सीएमओ सिंह ने किया विद्या विहार पुस्तकालय का निरीक्षण, विद्यार्थियों से बात कर जानी व्यवस्था, पढ़े पीडी बैरागी की खबर  

Share On:-

मन्दसौर। नगर पालिका सीएमओ सुधीर कुमार सिंह ने विद्या विहार पुस्तकालय का औचक निरीक्षण कर विद्यार्थियों से जानकारी ली। अचानक सीएमओ सुधीर कुमार सिंह द्वारा विद्या विहार स्थित पुस्तकालय का निरीक्षण करने पहुंच गए। वहां पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों से बातचीत कर किताबों और अन्य चीजों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

सीएमओ ने मीडिया को बताया कि विद्या विहार पुस्तकालय द्वारा बहुत महत्वपूर्ण भूमिका छात्रों के बीच में निभा रहा है। मैंने इस बीच विद्यार्थियों से बातचीत भी की। विद्यार्थी कंपटीशन एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं और नगर पालिका की ओर से सभी पाठ्यपुस्तक निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। मैं नगर पालिका अध्यक्ष को धन्यवाद देना चाहूंगा जिनका पूरा सहयोग है इस पुस्तकालय को चलाने में। इस पुस्तकालय के उन्नयन के लिए में और क्या कर सकता हूं आज मेरे निरीक्षण करने का यही उद्देश्य था क्योंकि यहां काफी लोग पढ़ने के लिए आते हैं और यह पुस्तकालय शहर के बीचोबीच स्थित है विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए मैं और कोशिश करूंगा कि यहां और अच्छी वयवस्था बन सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE