BREAKING NEWS
KHABAR : सोमवती अमावस्या पर कोटडाबुजुर्ग में उमड़ा.. <<     NEWS : रविन्द्रनाथ टैगोर सभागार में पांचवें.. <<     BIG NEWS : अपराधियों में दहशत, शाजापुर पुलिस की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लाड़ली बहना योजना की 37वीं किश्त जारी, नीमच.. <<     KHABAR : 151 किलो आम के रस से भगवान का हुआ दिव्य.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति पर किसानों का महाकुंभ आज, नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा में ईंधन संकट की अफवाहों पर भाजपा.. <<     KHABAR : तबादला और निलंबन बचाना है तो 50 हजार दो,.. <<     रतलाम जिले केजावरा ग्रामीण पुलिस की बड़ी.. <<     शाजापुर जिले के धेनुक ग्राम में भागवत.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव विवाद, नीमच में युवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 10 दिन तक संस्कारों की पाठशाला, पुरस्कार.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस का तस्करों पर शिकंजा,.. <<     BIG NEWS : एमपी में प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी,.. <<     विदेशों में गूंजेगा सनातन का डंका,श्रीलंका.. <<     NEWS : चित्तौड़ दुर्ग पर प्रशासन का बड़ा एक्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2023, 12:22 pm
BIG NEWS : शासन की योजना को पलीता लगा रही है नपा नीमच, जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा कर कार्यक्रम हो रहे हैं आयोजित, भीषण गर्मी में पानी के लिए तरस गई जनता- पोरवाल, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश शासन की योजना के अनुसार गौरव दिवस के अवसर पर स्थानीय मांगलिक भवन इंदिरा नगर नीमच में बीपी एवं शुगर जांच का शिविर का आयोजन किया गया। लेकिन इस आयोजन की नगरपालिका के निकम्मे अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों को किसी प्रकार की सूचना नहीं दी गई, जिससे कि क्षेत्र की जनता लाभ लेने से वंचित रही। 

उक्त आरोप इंदिरा नगर की जागरूक पार्षद सुमित्रा मुकेश पोरवाल ने लगाते हुए बताया कि जो जनता आई उन्हें भी बैठने की व्यवस्था नहीं मिली एवं ना ही पीने का पानी मिला। शासन की योजना को पलीता लगाने में नंबर वन पर जा रही है नीमच की नगर पालिका। निकम्मे अधिकारियों की लापरवाही से गरीब जनता तक सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। समाचार पत्रों में पात्र महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम भी प्रकाशित किया गया। लेकिन कार्यक्रम स्थल पर किसी प्रकार के प्रमाण पत्र वितरित नहीं किया गया। पोरवाल ने जिला कलेक्टर से पत्र लिखकर मांग की है कि इंदिरा नगर में ढूंढी पिटवा कर एक बार पुन कैंप आयोजित कराया जाए। लाडली बहना योजना के पात्र महिलाओं के प्रमाण पत्र भी वितरण कराया जाए। 

पोरवाल ने कहा कि प्रचार-प्रसार के अभाव में शासन का टारगेट भी पूरा नहीं हो पा रहा है। नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सूचना के अभाव में घर घर जाकर भी सूचना नहीं दे पाए, जिससे भी उपस्थिति कम हो रही है। इतना बड़ा आयोजन शहर में होने जा रहे हैं जिसकी सूचना लाउडस्पीकर से संपूर्ण शहर में देना चाहिए, ताकि सरकार की योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE