BREAKING NEWS
KHABAR : सोमवती अमावस्या पर कोटडाबुजुर्ग में उमड़ा.. <<     NEWS : रविन्द्रनाथ टैगोर सभागार में पांचवें.. <<     BIG NEWS : अपराधियों में दहशत, शाजापुर पुलिस की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लाड़ली बहना योजना की 37वीं किश्त जारी, नीमच.. <<     KHABAR : 151 किलो आम के रस से भगवान का हुआ दिव्य.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति पर किसानों का महाकुंभ आज, नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा में ईंधन संकट की अफवाहों पर भाजपा.. <<     KHABAR : तबादला और निलंबन बचाना है तो 50 हजार दो,.. <<     रतलाम जिले केजावरा ग्रामीण पुलिस की बड़ी.. <<     शाजापुर जिले के धेनुक ग्राम में भागवत.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव विवाद, नीमच में युवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 10 दिन तक संस्कारों की पाठशाला, पुरस्कार.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस का तस्करों पर शिकंजा,.. <<     BIG NEWS : एमपी में प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी,.. <<     विदेशों में गूंजेगा सनातन का डंका,श्रीलंका.. <<     NEWS : चित्तौड़ दुर्ग पर प्रशासन का बड़ा एक्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2023, 1:54 pm
KHABAR : सीएम ने गाया एक हजारों में मेरी बहना है, घर जाकर लाडली बहना के स्वीकृति पत्र बांटे, गलियों में किया स्वागत, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार शाम राज नगर पहुंचे और बहनों को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के स्वीकृति पत्र प्रदान किए। उन्होंने महिलाओं के परिजनों से चर्चा की। मुख्यमंत्री यहां ने शशि और पिंकी यादव को लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति पत्र प्रदान किए। इस दौरान बहनों ने भी उनके स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी। रहवासी चित्रा जोजारे ने कहा कि उसने कभी सोचा भी नहीं था कि प्रदेश के मुखिया इस तरह घर आकर उन्हें यह सौगात देंगे। सीएम ने कहा एक हजार रुपए महीने की राशि 10 जून से मिलना शुरू हो जायेगी। 10 जून को आपके खाते में एक हजार रुपए जमा हो जाएंगे।


इंदौर के राजनगर मोहल्ले की ममता पगारे ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर आने पर गाना गाते हुए गुजारिश की कि भैया मेरी छोटी बहन को ना भुलाना। गाना गाते हुए भाव विभोर ममता की आंखों में आंसू उमड़ पड़े। मुख्यमंत्री ने कहां की बहन आंसू मत बहाना। ऐसे आत्मीय दृश्य बहुत कम ही देखने को मिलते हैं। मुख्यमंत्री ने भी गाना गाते हुए कहा- एक हजारों में मेरी बहना है।

जब मुख्यमंत्री ने कहा बहन तेरा भाई अभी ज़िंदा है

कालानी नगर के पास राजनगर में मुख्यमंत्री पहुँचे तो यहाँ एक अलग नज़ारा था। लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति पत्र प्रदान करने मुख्यमंत्री यहाँ पहुँचे तो बहनों और बेटियों ने अपने घरों को सजाया। गलियों में रंगोलियां बनायी और हर घर में एक उत्सवी माहौल बन गया।यहां रहने वाली ममता पगारे के घर मुख्यमंत्री जब पहुंचे तो उन्होने रक्षाबंधन का वह गाना भी गाया जिसमें भाई से अपनी बहन को ना भुलाने की अर्ज़ करती है। मुख्यमंत्री ने भी बड़े भाई का फ़र्ज़ निभाते हुए बहन ममता को समझाया की बहन चिंता मत करो तुम्हारा भाई अभी ज़िंदा है। मुख्यमंत्री ने गिटार की धुन पर एक हज़ारों में मेरी बहना है गीत गाकर ममता को दिलासा भी दिलाया। कहा ऐसे आत्मीय और भावुक दृश्य कम ही देखने को मिलते हैं।


महिलाएं बोलीं हमें भटकना नहीं पड़ा
उन्होंने कहा कि स्वीकृति पत्र के लिये हमें भटकना नहीं पड़ा। इस अवसर पर लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी चंदा कसेरा, कुसुमलता, पिंकी यादव, शशि यादव, मीना सोनी, चित्रा ज्‍योजारे, ममता पगारे, अनीता पगारे, दीपाली बैस, मीनू डाबी, माया पाटिल, अंतिम बाला, उषा प्रजापत सहित अन्‍य बहनों को स्‍वीकृति पत्र सौंपे। इस मौके पर विधायक मालिनी गौड़, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्‍ता, गौरव रणदीवे, गोलू शुक्‍ला, स्‍थानीय पार्षद सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण उपस्थित थे।


नेपाल पीएम पहुंचे इंदौर, एयरपोर्ट पर भगौरिया-गणगौर की प्रस्तुति
नेपाल के माननीय प्रधानमंत्री के इंदौर आगमन की तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। कुछ ही देर पहले नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां उनकी अगवानी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE