BREAKING NEWS
KHABAR : सोमवती अमावस्या पर कोटडाबुजुर्ग में उमड़ा.. <<     NEWS : रविन्द्रनाथ टैगोर सभागार में पांचवें.. <<     BIG NEWS : अपराधियों में दहशत, शाजापुर पुलिस की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लाड़ली बहना योजना की 37वीं किश्त जारी, नीमच.. <<     KHABAR : 151 किलो आम के रस से भगवान का हुआ दिव्य.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति पर किसानों का महाकुंभ आज, नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा में ईंधन संकट की अफवाहों पर भाजपा.. <<     KHABAR : तबादला और निलंबन बचाना है तो 50 हजार दो,.. <<     रतलाम जिले केजावरा ग्रामीण पुलिस की बड़ी.. <<     शाजापुर जिले के धेनुक ग्राम में भागवत.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव विवाद, नीमच में युवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 10 दिन तक संस्कारों की पाठशाला, पुरस्कार.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस का तस्करों पर शिकंजा,.. <<     BIG NEWS : एमपी में प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी,.. <<     विदेशों में गूंजेगा सनातन का डंका,श्रीलंका.. <<     NEWS : चित्तौड़ दुर्ग पर प्रशासन का बड़ा एक्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2023, 12:56 pm
REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में हुुई जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं समीक्षा समिति की बैठक, अधिकारियों को दिए आगामी वर्ष में लक्ष्य हासिल करने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर तन्वी हुड्डा की अध्यक्षता में 1 जून गुरूवार को कलेक्टर सभाकक्ष, झाबुआ में जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं समीक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि द्वारा जिले के साख जमा अनुपात के प्रतिशत पर प्रसन्नता व्यक्त की गई, साथ ही कुछ बैंकों द्वारा वार्षिक साख योजना 2022-23 में कम उपलब्धि हासिल करने पर नाराजगी व्यक्त की गई एवं आगामी वर्ष में लक्ष्य हासिल करने हेतु निर्देशित किया।

कलेक्टर द्वारा सभी शासन प्रायोजित ऋण योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को अधिक संख्या में आवेदन बैंकों को प्रेषित करने एवं बैंकों को समय सीमा में स्वीकृति/वितरण प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया, ताकि लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके।

कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत हितग्राहियों के बैंक खातों को डीबीटी इनेबल करने हेतु विस्तृत चर्चा की गई, जिसमे संबंधित विभाग के अधिकारी भी सम्मिलित हुए। उनके द्वारा जल्द से जल्द विभाग और बैंक प्रतिनिधियों को आपसी समन्वय से उक्त प्रक्रिया को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत झाबुआ अमन वैष्णव, भारतीय रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि  आशीष हंसानी, नाबार्ड के घनश्याम मीना, ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज चुग्घ के साथ साथ विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी तथा बैंक शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE