तराना। मध्यप्रदेश शासन में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के प्रथम नगर आगमन पर वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद सदानंद दीक्षित ने पूर्व मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। राजा साहब के आने से पूर्व ही लोकप्रिय पार्षद सदानंद दीक्षित ने नगर में होर्डिंग व बैनर से पूरे नगर को कांग्रेस मय कर दिया साथ ही भव्यता से माननीय जयवर्धन सिंह का स्वागत किया साथी अति प्राचीन नाना महाराज गुरु मंदिर में भी पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने नगर के विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना करते हुए गुरु मंदिर नाना महाराज गुरू मंदिर सेवा न्यास अध्यक्ष संजय तराणेकर के मार्गदर्शन में पंडित पंकज दुबे द्वारा पूर्व मंत्री को विधि विधान से गुरु पूजन करवाया गया साथ स्वागत की बेला में मंदिर समिति के जितेंद भाटी, विकास कसेरा, अर्पित बोड़ाना, मधुरम जोशी, यश तिवारी, शेखर कुशवाह, अंतेश सांभक, राजेश गुर्जर, सहित नानां भक्तगण उपस्थित थे। नगर में रोड शो के माध्यम से सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने गर्मजोशी के साथ पूर्व मंत्री का स्वागत सत्कार किया।