BREAKING NEWS
KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम नेवड़ में.. <<     KHABAR : उज्जैन में पीएम मोदी के लिए महाकाल मंदिर.. <<     देवास में अवैध शराब की होम डिलीवरी का.. <<     शिवपुरी हॉस्टल का शर्मनाक हाल! खाने में.. <<     NEWS : कृषि मैपर ऐप सहित कई समस्याओं पर कृषि.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में उतरी समूची.. <<     देवास पुलिस का बड़ा डिजिटल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : पाल रोड पर पुलिस का बड़ा धमाका, तस्करों की.. <<     BIG NEWS : वर्दी का रौब दिखाना पड़ा महंगा, ढाबे पर.. <<     KHABAR : प्रदेश की खुशहाली के लिए जिलेभर में विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर विधायक विपिन जैन का वाहन राजधानी.. <<     VIDEO NEWS: मोदी नेतृत्व के 12 साल पूरे, नीमच में भाजपा.. <<     KHABAR : इंस्टाग्राम प्रेमजाल ठगी का खुलासा,.. <<     KHABAR : श्री कृष्ण-सुदामा गौशाला में केक नहीं, गौ.. <<     BIG NEWS : हार के डर से जानबूझकर की गलती, मीनाक्षी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 12, 2023, 10:38 am
BIG NEWS : डेढ़ साल का बच्चा 6 फीट गहरी टंकी में गिरा, पानी का गिलास लेकर खेलते हुए बाहर निकला था, पड़े खबर

Share On:-

इंदौर | अपनी बुआ के घर आए डेढ़ साल के एक बच्चे की पानी की टंकी में गिरने से मौत हो गई। वह परिवार के साथ खाना खा रहा था। वह हाथ में पानी का गिलास लेकर खेलते-खेलते पानी की टंकी के पास तक पहुंच गया। यहां उसका संतुलन बिगड़ा और वह टंकी में गिर गया।
परिवार को लगा कि वे घर के बाहर खेल रहा है। दस मिनट तक नहीं दिखा तो परिवार ने ढूंढ़ना शुरू किया। परिवार के एक सदस्य की नजर खुली पड़ी पानी की टंकी में पड़ी। टंकी में बच्चा दिखा तो परिवार के लोगों ने तत्काल कूदकर उसे बाहर निकाला।
पुलिस के मुताबिक देवांश (1.5 साल) पुत्र आनंद लोधी को परिवार के लोग पानी की टंकी से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसकी जांच करके एमवाय अस्पताल रैफर कर दिया। बच्चे को एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे तो यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
देवांश की बुआ पूजा ने पुलिस को बताया कि घटना रविवार रात करीब 9.30 बजे की है। परिवार के सभी सदस्य बैठकर खाना खा रहे थे। इस दौरान देवांश हाथ में गिलास लेकर बाहर की तरफ गया था। सभंवत: वह हौज में से पानी झुका और संतुलन बिगड़ने से गिर गया। मामले में बाणगंगा पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
देवांश के शव को पोस्टमार्टम के लिए स्ट्रेचर पर ले जाते परिजन।
छह फीट हौज में चार फीट था पानी
देवांश के रिश्तेदारों ने बताया कि पानी की टंकी करीब छह फीट गहरी है। हौज पर ढक्कन लगा होता है। लेकिन कुछ समय पहले ही पानी भरने के चलते उस पर से ढक्कन हटाया गया था। रिश्तेदारों के मुताबिक देवांश उसके माता-पिता और बुआ के परिवार सहित करीब 15 लोग आज ही वैष्णोदेवी जाने वाले थे। मालवा एक्सप्रेस से सभी का रिजर्वेशन हुआ था। शनिवार को देवांश अपने माता-पिता के साथ सागर से इंदौर आया था। देवांश के पिता आनंद सागर में एक दुकान पर काम करते हैं। परिवार में चार साल की एक बेटी माही भी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE