रतलाम। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना बहनों के लिए हर महीने एक हजार रूपए की सौगात लाई है। हमारे लिए एक हजार रूपए मिलना वह भी हर महीने बड़ी बात है। कुछ इस प्रकार की भावनाएं रतलाम चांदनी चौक मार्केट में अपने लिए चांदी की पायल खरीदने आई पूनम भूरिया ने व्यक्त की।रतलाम के समीप ग्राम मोरवानी की रहने वाली पूनम स्थानीय सराफा बाजार में चांदी की पायल खरीदने आई थी। उसने बताया कि मुख्यमंत्री भैया शिवराज सिंह चौहान ने एक हजार रूपए दिए तो उसकी कई दिनों से मन में जो चांदी की पायल खरीदने की इच्छा थी वह इच्छा आज पूरी हो गई। पूनम ने बताया कि कुछ राशि उसने बचत द्वारा पहले से अपने पास जमा कर रखी थी, बाकी राशि की पूर्ति लाडली बहना योजना के हजार रुपए से हो गई। पूनम ने कहा कि ऐसे ही हर महीने हमारे मुख्यमंत्री भैया हमारे खाते में पैसे पहुंचाएंगे और हम बहनो के हर महीने उसमें कुछ काम पूरे हो जाएंगे।