सरवानिया महाराज। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से पुलिस चौकी सरवानिया में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नायब तहसीलदार कमलेश डूडवे, एसडीओपी रोहित राठौर, जावद थाना प्रभारी मनोज जादौन, मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह जैन तथा उपाध्यक्ष रामलाल राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक की शुरुआत चौकी प्रभारी निलेश सोलंकी ने आगामी त्योहारों की व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा के साथ की। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं सामाजिक सौहार्द कायम रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शांति समिति के सदस्यों ने भी विभिन्न सुझाव रखे, जिन्हें अधिकारियों ने गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने सभी नागरिकों से त्योहार आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
बैठक में विद्युत विभाग के कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।