BREAKING NEWS
बड़वानी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एसपी ऑफिस.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में बना ऑल-टाइम रिकार्ड,.. <<     BIG VIDEO : ₹1750 से भी बड़ा धमाका! AI ट्रेनिंग से.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के निवास पर टीकोंन धाम वाले.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय ऑनलाइन प्रतियोगिता में रेणुका.. <<     KHABAR : कलयुगी श्रवण कुमार ने पेश की मातृभक्ति की.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : तीन माह आठ दिन से वेतन अटका, एमटीएस.. <<     KHABAR : बड़वानी पुलिस की कार्यप्रणाली को मिला.. <<     NEWS : सावन के रंग में रंगा चित्तौड़गढ़, लहरिया.. <<     KHABAR : खाद के लिए किसानों का इम्तिहान, 50-70 किमी दूर.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की कार्यशाला संपन्न, समाज के.. <<     NEWS : नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर में.. <<     KHABAR : 42 टन शक्कर की हेराफेरी का बड़ा खुलासा, अमानत.. <<     NEWS : श्री काली कल्याण धाम सेंथी में श्री.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ को विकास की बड़ी सौगात, 1,600 कार्यों.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के नारायणगढ़ में नशे के खिलाफ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2023, 5:24 pm
KHABAR : जावद में मीसा बंदियों का केसरीया दुपट्टा ओढाकर हुआ सम्मान, पढ़े रूपेश जोशी की खबर  

Share On:-

जावद। जावद में मीसा बंदियों का योगी युवा वाहिनी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नारायण सोमानी के नेतृत्व में एडवोकेट देवीसिंह सिंदल, नरेंद्र कुमार तिवारी, श्रीलाल बोहरा का केसरीया दुपट्टा ओढाकर, मोतियो की माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। 
हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी ने कहा कि 26 जून 1975 को तात्कालिक प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा एक काला कानून मीसा लागु कर देश के सभी विपक्षी पार्टी के नेताओं को जेल में बंद कर दिया गया। आज की युवा पीढ़ी को यह बताना जरूरी है कि यह काला कानून (मीसा) के अंतर्गत हमारे नेताओं को क्या-क्या यातनाएं झेलना पड़ी एवं लगभग 19 माह तक जेल में रहना पड़ा। इसी कानून के अंतर्गत देश में जबरन नसबंदी करते हुए लगभग 85 लाख लोगों की नसबंदी की गई। अतः हम इस काले कानून का घोर विरोध करते हुए इस काला दिवस के रूप में मनाते हैं। 
मीसा बंदी देवीसिंह सिंदल ने कहा कि नीमच क्षेत्र के पूर्व विधायक खुमानसिंह शिवाजी और हम राजनैतिक करते थे, तब देश के प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा अचानक देश में 1975 में आपातकाल की घोषणा कर दी, जिससे राजनेतिक करने वाले सभी को जेल में डाल दिया। मैं करीबन 14 माह गरोठ जेल में रहा, 10 माह बाद मेरी माताजी की तबियत खराब होने के कारण बडी मशक्कत के बाद मुझे शासन द्वारा मात्र 10 दिनो की ही पैरोल मिल पाई। 
इस मौके पर नारायण सोमानी, नेमीचंद्र बिकानेरीया, सुशील काबरा, भरत सोनी, विक्रम सोनी, अंकुर बिकानेरीया, विवेक बैरागी, राधेश्याम खारोल, पृथ्वीनाथ खारोल सहित आस पास क्षेत्र के रहवासी मौजूद थे। आभार सुशील काबरा ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE