BREAKING NEWS
बड़वानी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एसपी ऑफिस.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में बना ऑल-टाइम रिकार्ड,.. <<     BIG VIDEO : ₹1750 से भी बड़ा धमाका! AI ट्रेनिंग से.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के निवास पर टीकोंन धाम वाले.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय ऑनलाइन प्रतियोगिता में रेणुका.. <<     KHABAR : कलयुगी श्रवण कुमार ने पेश की मातृभक्ति की.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : तीन माह आठ दिन से वेतन अटका, एमटीएस.. <<     KHABAR : बड़वानी पुलिस की कार्यप्रणाली को मिला.. <<     NEWS : सावन के रंग में रंगा चित्तौड़गढ़, लहरिया.. <<     KHABAR : खाद के लिए किसानों का इम्तिहान, 50-70 किमी दूर.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की कार्यशाला संपन्न, समाज के.. <<     NEWS : नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर में.. <<     KHABAR : 42 टन शक्कर की हेराफेरी का बड़ा खुलासा, अमानत.. <<     NEWS : श्री काली कल्याण धाम सेंथी में श्री.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ को विकास की बड़ी सौगात, 1,600 कार्यों.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के नारायणगढ़ में नशे के खिलाफ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2023, 5:43 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का गांव फुलपुरा और खेत पर बुवाई करता किसान, जब अचानक ट्रेक्टर ने खोया संतुलन तो हो गया दर्दनाक हादसा, सूचना मिलते ही दौड़े ग्रामीण, दुर्घटना में युवक की हुई मौत, महिला गंभीर घायल, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर    

Share On:-

मनासा। मंगलवार को दोपहर फुलपुरा निवासी एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।किसान खेत में फसल की बुवाई कर रहा था तभी ट्रैक्टर ने संतुलन खो दिया जिसके कारण ट्रैक्टर तालाब में पलट गया और किसान की ट्रेक्टर के निचे दबने से मौके पर मौत हो गई। वही एक महिला गंभीर घायल हो गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम फुलपुरा निवासी किसान अर्जुन पिता रोडिलाल बंजारा उम्र 30 वर्ष मंगलवार को दोपहर 3 बजे करीब गांव के ही समीप खेत में फसल की बुवाई करने ट्रैक्टर से गया था। जहां फसल की बुवाई करते समय ट्रैक्टर संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर तालाब में पलट गया। जिसके कारण किसान की ट्रेक्टर के निचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथ में बुवाई के दौरान ट्रैक्टर के साइड में बैठी महिला प्रेम बाई पति राधेश्याम बंजारा उम्र 32 वर्ष  ट्रेक्टर के नीचे दबकर ग़म्भीर रूप से घायल हो गयी। आसपास खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों ने मौके पर पहुंचकर अर्जुन व उक्त महिला को बाहर निकाला और तुरंत मनासा शासकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद अर्जुन बंजारा को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की सूचना पर कुकडेश्वर पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। वहीं उक्त महिला का अस्पताल में इलाज कर जिला चिकित्सालय नीमच रेफर किया ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE