BREAKING NEWS
बड़वानी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एसपी ऑफिस.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में बना ऑल-टाइम रिकार्ड,.. <<     BIG VIDEO : ₹1750 से भी बड़ा धमाका! AI ट्रेनिंग से.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के निवास पर टीकोंन धाम वाले.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय ऑनलाइन प्रतियोगिता में रेणुका.. <<     KHABAR : कलयुगी श्रवण कुमार ने पेश की मातृभक्ति की.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : तीन माह आठ दिन से वेतन अटका, एमटीएस.. <<     KHABAR : बड़वानी पुलिस की कार्यप्रणाली को मिला.. <<     NEWS : सावन के रंग में रंगा चित्तौड़गढ़, लहरिया.. <<     KHABAR : खाद के लिए किसानों का इम्तिहान, 50-70 किमी दूर.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की कार्यशाला संपन्न, समाज के.. <<     NEWS : नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर में.. <<     KHABAR : 42 टन शक्कर की हेराफेरी का बड़ा खुलासा, अमानत.. <<     NEWS : श्री काली कल्याण धाम सेंथी में श्री.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ को विकास की बड़ी सौगात, 1,600 कार्यों.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के नारायणगढ़ में नशे के खिलाफ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2023, 8:28 pm
BIG NEWS : पीडब्ल्यूडी इंजीनियर की कार और बेटा रोनित, जब बहन के साथ निकला तो अचानक हो गया ये बड़ा हादसा, देखते ही देखते भभक उठा वाहन, जानिये फिर क्या हुआ, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। शहर की जीवाजी यूनिवर्सिटी में मंगलवार एक कार में अचानक आग लग गई। आग लगने से पहले तेज विस्फोट हुआ। यह कार पीडब्ल्यूडी इंजीनियर की बताई जा रही है। घटना के समय कार में इंजीनियर का बेटा व बेटी मौजूद थी। उनका बेटा बहन को कार चलाना सिखा रहा था। कार में आग लगते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। क्षेत्रीय रहवासियों व नागरिकों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया और दोनों भाई-बहन को कार से सुरक्षित बाहर निकाला। फायर बिग्रेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसे में किसी को भी चोट नहीं आई है।

प्राप्त जानकारी मंगलवार सुबह 11 बजे एक मारुती रिट्स कार नंबर एमपी 07 सीबी-2903 में सवार एक लड़का और लड़की कार चलाना सीख रहे थे। लड़का अपनी बहन को कार चलाना जब सिखा रहा था तो वहां वॉकिंग कर रहे लोगों ने उनको मैदान में जाने के लिए कहा था। अभी कार सीखते हुए बहन-भाई सेन्ट्रल लाइब्रेरी के पीछे पहुंचे थे तभी तेज धमकाने की आवाज आई। वहां सैर कर रहे लोगांे को लगा कि अंदर ट्रांसफार्मर में विस्फोट हुआ है। पर जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि ट्रांसफार्मर में नहीं बल्कि कार में ब्लास्ट हुआ था। तत्काल लोगों ने मदद कर जल रही कार से बहन-भाई को सुरक्षित बाहर निकाला और आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही दमकल दस्ते को सूचना दे दी। फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर वॉटर फायरिंग कर काबू पाया।

कार में रखे दस्तावेज को भी सुरक्षित निकाला बाहर- 
हादसे के बाद पड़ताल में पता लगा कि कार में सवार लड़का रोनित यादव निवासी बिरला नगर हजीरा है। वह अपनी बहन को कार चलाना सिखा रहा था। उनके पिता कमल किशोर यादव च्ॅक् में इंजीनियर हैं। हादसे के समय उनके कुछ विभागीय दस्तावेज भी कार में थे, जिन्हें रोनित ने समय रहते निकाल लिया था।

दमकल दस्ते के कर्मचारियों ने बताया कि गाड़ी के हीट पकड़ने के बाद शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। पहले विस्फोट के साथ चिंगारी निकली और तेजी से आग फैल गई। घटना की जांच की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE