खरगोन। सनावद रोड पर बने इंद्रा सागर नहर के बने रोड के पुल पर रात में बाइक सवार के संतुलन बिगड़ने से बाइक सवार अपनी दो पुत्री सहित इंद्रा सागर नहर में जा गिरे बाइक सवार एक पुत्री रिंकू को बचाने में कामयाब रहा वही दूसरी पुत्री को नहर में गिरे हुए 10 घण्टे से अधिक समय हुआ है गोगावा पुलिस मौके पर रात में ही पहुचकर तलाशने में जुटी रही।
बाइक सवार मुकेश ने अस्पताल में उपचार के दौरान बताया कि में ओर मेरा परिवार ग्राम पिपिलगोंन से अपनी पुत्री के यहां से मिल कर अपने घर गावसन जा रहे थे रात में गोगावा के आगे नहर की पुलिया से टकरा जाने से में ओर पेरी लडकिया रिकू व किरण नहर में जा गिरे व मेरी पत्नी सूरज बाई रोड पर गिरी रह गई। मुकेश ने आगे बताया कि मेरी बड़ी लड़की अभी भी नहर में ही गिरी हुई है। वही रात में गोगावा पुलिस को जैसे ही सूचना प्राप्त हुई वैसे ही थाना प्रभारी दल बल के साथ इंद्रा सागर नहर की ओर निकल पड़े व सर्चिंग सुरु की गई। इसी नहर के पुलिया से गिरने वालो की अभी तक कई लोगो की जान चली गई है।