इंदौर | ये कोई पाइप लाइन नहीं, रोज 10 हजार से ज्यादा वाहनों के निकलने के लिए सुरंगनुमा 9 फीट चौड़ा रास्ता है। इंदौर-देवास-उज्जैन रेल लाइन दोहरीकरण के काम ने मांगलिया क्षेत्र की 15 से ज्यादा टाउनशिप के रहवासियों के सामने नई मुसीबत खड़ी कर दी है। इलाके से जुड़ी कई टाउनशिप के रहवासियों का एबी रोड तक पहुंचना मुश्किल हो गया है।
रहवासियों ने प्रशासन और रेलवे के सामने आंदोलन-प्रदर्शन तक की चेतावनी दे डाली है। रहवासियों का कहना है निर्माण कार्य बगैर वैकल्पिक मार्ग के ही शुरू कर दिया गया। इससे क्षेत्र के लोगों को करीब 4 किमी लंबा राउंड लगाना पड़ रहा है। जो सुरंगनुमा अंडरब्रिज बनाया गया है, वह सभी वाहनों के लिए पर्याप्त नहीं है। 60 फीट लंबी और 9 फीट चौड़ी सुरंग में जगह कम होने से वाहनों काे निकलने में समस्या आ रही है। एक साथ दो कार तक नहीं निकल सकती। यहां एक और अंडरपास बनाया जाना चाहिए।
5 जुलाई तक 4 किमी लंबे वैकल्पिक मार्ग के भरोसे, उस पर भी कीचड़
रेलवे के मुताबिक मांगलिया स्टेशन यार्ड रोड अंडरपास 5 जुलाई तक बंद रहेगा। इस दौरान रहवासियों को कैलोद कांकड़ के रेलवे क्रॉसिंग गेट नं. 50 व ढाबली गांव क्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग नं. 45 का इस्तेमाल वैकल्पिक मार्ग के तौर पर करना पड़ेगा। यह रास्ता करीब 4 किलोमीटर लंबा है। इन दोनों मार्गों पर बारिश में कीचड़ से रहवासियों को काफी परेशानी हो रही है।
अतिरिक्त अंडरपास के लिए रेलवे को पत्र लिखा है
सांसद के माध्यम से रेलवे को अतिरिक्त अंडरपास के निर्माण को लेकर पत्र लिखा गया है। वैकल्पिक मार्ग को जल्द सुधार देंगे।
बॉस को ईद