मुरैना। जिले के कैलारस तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कोटसिरथरा गांव में गंगा सिंह सिकरवार की भूमि है और गंगा सिंह चार पांच साल से फसल उगा रहा है और अपने परिवार का गुजारा कर रहा है। आपको बता दें कि मामला इस प्रकार है कि गांव के बाहुबली दबंग लोगों ने भूमि में पानी चला दिया जाता है जिससे आवेदक गंगा सिंह सिकरवार की फसल नष्ट हो जाती है अब तो मामला इतना तूल पकड़ गया है। कि आए दिन भूमि के ऊपर आमादा झगड़ा करने के लिए गांव के बाहुबली लोग तैयार रहते हैं। गाव के लोगो ने भी वताया कि गंगा सिंह की ही भूमि है। जिस भूमि पर कमल सिंह कुशवाह, कोक सिंह कुशवाह, एवं इनका परिवार बंदूक की नोक पर बाहुबली धवंगई से भूमि पर कब्जा जमा रहे है। जबकि गंगा सिंह ने इस भूमि के लिये रात दिन मेहनत और पैसा खर्च करके बंजर भमि को तैयार किया है,इस मामले को लेकर गाव के लोगो ने कहा कि विना वात के झगडा एवं बंदूक लेकर मारने आ जाते है, और कहा गंगा सिंह का परिवार शांति प्रिय है, और गाव में आज तक किसी से झगड़ा नही हुआ है। और सत्यता की पुष्टि राजस्व भू-अभलेख एवं रिकॉर्ड के आधार पर होंगी।