BREAKING NEWS
बड़वानी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एसपी ऑफिस.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में बना ऑल-टाइम रिकार्ड,.. <<     BIG VIDEO : ₹1750 से भी बड़ा धमाका! AI ट्रेनिंग से.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के निवास पर टीकोंन धाम वाले.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय ऑनलाइन प्रतियोगिता में रेणुका.. <<     KHABAR : कलयुगी श्रवण कुमार ने पेश की मातृभक्ति की.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : तीन माह आठ दिन से वेतन अटका, एमटीएस.. <<     KHABAR : बड़वानी पुलिस की कार्यप्रणाली को मिला.. <<     NEWS : सावन के रंग में रंगा चित्तौड़गढ़, लहरिया.. <<     KHABAR : खाद के लिए किसानों का इम्तिहान, 50-70 किमी दूर.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की कार्यशाला संपन्न, समाज के.. <<     NEWS : नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर में.. <<     KHABAR : 42 टन शक्कर की हेराफेरी का बड़ा खुलासा, अमानत.. <<     NEWS : श्री काली कल्याण धाम सेंथी में श्री.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ को विकास की बड़ी सौगात, 1,600 कार्यों.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के नारायणगढ़ में नशे के खिलाफ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 28, 2023, 3:03 pm
BIG NEWS : कांग्रेसी बुलडोजर लेकर पहुंचे भाजपा नेता के घर, मामला एमबीए छात्रा से जुड़ा, प्रदेश के मामा से की घर तोड़ने की मांग, पढे़ खबर

Share On:-

जबलपुर। एमबीए छात्रा की हत्या के आरोपी भाजपा नेता के ऑफिस और घर पर युवा कांग्रेस बुलडोजर लेकर पहुंची। कुछ देर धरना प्रदर्शन करने के बाद कांग्रेस नेता वापस लौट गए। कांग्रेस ने इसे अपना सांकेतिक प्रदर्शन बताया। पहले दावा था कि कांग्रेस भाजपा नेता के घर बुलडोजर चलाएगी। आरोपी को पुलिस जेल भेज चुकी है, लेकन युवा कांग्रेस कार्यकर्ता के घर ऑफिस पर बुलडोजर चलाने की मांग पर अड़े हैं। युवा कांग्रेस की ओर से शहर में इसे लेकर एक दिन पहले यानी मंगलवार को पोस्टर्स भी लगाए गए थे।


कांग्रेस का कहना है कि जिस तरह प्रशासन आम अपराधियों के साथ बर्ताव करता है, वही सलूक छात्रा को गोली मारने वाले के साथ किया जाए और उसका मकान जमींदोज किया जाए। कांग्रेस अपनी मांग को लेकर श्जस्टिस फॉर वेदिकाश् कैम्पेन भी चला रही है। आज शाम कैंडल मार्च भी निकाला जाएगा।


जबलपुर में भाजपा नेता प्रियांश विश्वकर्मा के गोली मारने से घायल डठ। छात्रा ने सोमवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। वह पिछले 10 दिन से अस्पताल में भर्ती थी। पीठ में गोली फंसी होने के कारण उसके शरीर में जहर फैल गया था। छात्रा की मौत के बाद पुलिस ने प्रियांश के खिलाफ दर्ज एफआईआर में हत्या की धारा 302 बढ़ा दी है। परिजन ने भी आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है।


सीएम को तुरंत एक्शन लेना था, लेकिन सरकार आरोपी को बचा रही
यूथ कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता जिस जोश के साथ भाजपा नेता प्रियांश विश्वकर्मा का मकान तोड़ने आए थे, वह महज कुछ मिनट तक सीमित रहा। यूथ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष जितिन राज ने कहा कि जिस बेरहमी से वेदिका ठाकुर की हत्या की गई, उस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को तुरंत एक्शन लेना था। आरोपी का घर जमींदोज कर देना चाहिए था। लेकिन, भाजपा सरकार अपने कार्यकर्ता को बचाने में जुटी रही। आज हमने सांकेतिक प्रदर्शन किया है। अगर सख्त कार्रवाई नहीं होती है, तो यूथ कांग्रेस का बुलडोजर चलेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE