BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 28, 2023, 4:49 pm
NEWS : वरिष्ठ नागरिक शाखा सेंती की बैठक सम्पन्न, नए सदस्यों का हुआ सम्मान, कई मुद्दों पर हुई चर्चा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर   

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वरिष्ठ नागरिक शाखा सेती की 34वीं बैठक मुख्य अतिथि बसन्तीलाल जैन, विशिष्ट अतिथि, एलएन भारद्वाज, इन्द्रलाल आमेटा, राधेश्याम आमेरिया और सेनि प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में गायत्री मन्दिर परिसर में अमर कन्ठ उपाध्याय, कमलाकर शंकर मौड, सत्येन्द्र मेहता व अखिलेश श्रीवास्तव के सानिध्य मे सामूहिक सर्वधर्म प्रार्थना के साथ बैठक प्रारंभ हुई। 
राधेश्याम आमेरिया महासचिव जिवनाम ने अपने विचार व्यक्त करते हुए नये सदस्यो का अभिनंदन किया। नये सदस्य बाबू लाल का अध्यक्ष ने माल्यार्पण से स्वागत किया। विचार व्यक्त करने के लिए नये सदस्यो को आमंत्रित किया।
एसएन सिकलीघर ने कहा कि जिनके माता पिता होते है भाग्य शाली होते है बच्चो को अपने माता पिता के कथन पर विचार करना चाहिए। एल एन भारद्वाज ने 21 जून योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। जानी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पिता और पुत्र के बीच मैत्रीपूर्ण स्थिति होनी चाहिए। अमर कण्ठ ने देश मे जनसांख्यकीय दिवस कार्यक्रम क्रियान्वयन के महत्व को बताते हुए कहा कि समाज मे जनजागरण लाने की आवश्यकता है। कविराज निर्जर ने महगाई के कारण किस प्रकार समाज प्रभावित है उनके दु:ख को प्रकट किया।
इन्द्र लाल आमेटा ने कहा कि वरिष्ठ नागरिको में प्रशासनिक सेवा मे कार्य करने वाले बालको के पते मोबाइल, सम्पर्क सूत्र मालूम किया जाना चाहिए जिससे कार्यक्रम क्रियान्वयन संयोजन के दौरान उन्हे आमंत्रित कर सहयोग संगठनात्मक रूप से लिया जा सके। सत्येन्द्र प्रकाश मेहता ने माता और गुरू की महिमा का गुणगान किया।
मुख्य अतिथि उद्बोधन में जैन ने कहा कि अगामी 3 जुलाई को पैशन समाज और वरिष्ठ नागरिक मंच की सामूहिक बैठक मे महत्वपूर्ण निर्णय लिए जावेगें। जैन ने कहा वरिष्ठगण को बोलना कम और सुनना अधिक चाहिए जिससे हम समाज मे कल्याण कार्यक्रम का संयोजन अधिकाधिक कर सकें।
अध्यक्षीय उद्बोधन में शक्तावत ने कहा कि सेंती क्षेत्र के वरिष्ठ जनो के नाम, पता, सेनि पद का उल्लेख किया जाना चाहिए, जो नये सदस्य संस्थान में आने पर पूर्ण परिचय दिया जाना चाहिए। मदन मेहता समाजिक सेवा के लिए वरिष्ठगण को आगे आने के लिए कहा।
वरिष्ठ नागरिक शाखा सेती के सचिव ने मंच का सफल संचालन करते हुए कहा कि वरिष्ठगण की कोई भी समस्या सामूहिक हस्ताक्षर युक्त प्रशासन के पास नही पहुंचेगी तब तक बैठक मे बोलने से समाधान नही होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE