नीमच। प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने नीमच जिले की स्थापना के 25 साल पूरे होने पर जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनांए दी है। मंत्री सखलेचा ने कहा कि आज से 25 साल पहले नीमच जिला अस्तित्व में आया था और इन वर्षाे में नीमच जिले ने विकास के नये आयाम तय किये है। मंत्री सखलेचा ने कहा कि जिले की स्थापना का लाभ नागरिकों को प्राप्त हो रहा है। आपने सभी जन-प्रतिनिधियों, आम नागरिकों, अधिकारी, कर्मचारियों और समाज के सभी वर्गाें के लोगों को जिले के स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई देते हुए सभी ओर प्रगति की कामना की है।