BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 18, 2026, 10:34 am
BIG NEWS : इंदौर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल मंगूभाई पटेल-सीएम डॉ मोहन ने किया स्वागत, इन कार्यक्रमों में होंगी शामिल, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्य प्रदेश पहुंच चुकी हैं। इंदौर एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल, सीएम डॉ मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति जी इंदौर एयरपोर्ट से बैतूल के लिए रवाना हुईं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से पांच दिवसीय मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। ‎इस दौरान वे इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर मंदिर (खंडवा), जबलपुर, ग्वालियर और श्योपुर कूनो नेशनल पार्क में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। आज बैतूल में ब्रह्माकुमारी संस्थान की ओर से आयोजित एम्पावरमेंट ऑफ ट्रायबल सोसायटी बाय स्पिरिचुअल अवेकनिंग कार्यक्रम में शामिल होंगी।


वहीं 19 जून को अंतर्राष्ट्रीय सिकल सेल दिवस के अवसर पर ओंकारेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल। ‎20 जून को जबलपुर पहुंचेंगी। ‎21 जूनः को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर के 36वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में सहभागिता करेंगी। ‎22 जून को कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगी और फिर ‎ग्वालियर पहुंचकर नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।


मिनिस्टर इन वेटिंग नियुक्त
राष्ट्रपति के मध्यप्रदेश दौरे को लेकर राज्य शासन ने मिनिस्टर-इन-वेटिंग नियुक्त कर दिए हैं। अगवानी और विदाई के लिए मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इंदौर आगमन पर मंत्री तुलसीराम सिलावट और विदाई पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मौजूद रहेंगे। बैतूल में राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल जिम्मेदारी संभालेंगे। खंडवा में मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी को मिनिस्टर इन वेटिंग बनाया गया है। जबलपुर में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा आगवानी और विदाई करेंगे। रीवा में मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को जिम्मेदारी सौंपी गई। ग्वालियर में मंत्री तुलसीराम सिलावट मिनिस्टर इन वेटिंग रहेंगे। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE