नीमच। शहर में दावत-ए-इस्लामी इंडिया द्वारा सुन्नतों भरे इज्तिमा का भव्य आयोजन आज किया जा रहा है। यह धार्मिक कार्यक्रम ईदगाह मैदान में आयोजित होगा, जहां बड़ी संख्या में अकीदतमंद एवं उलेमा-ए-किराम शामिल होंगे।
इज्तिमे का मुख्य उद्देश्य पैगंबर हजरत मोहम्मद स.अ.व. की सुन्नतों पर अमल करने, दीन की तालीम हासिल करने तथा समाज में अमन, भाईचारा और सौहार्द का संदेश देना है। कार्यक्रम में देशभर से आए प्रमुख धर्मगुरु कुरान व हदीस की रोशनी में तकरीरें पेश करेंगे।
धार्मिक विद्वान इंसानियत, अखलाक, नमाज की पाबंदी एवं नेक रास्ते पर चलने की अहमियत पर प्रकाश डालेंगे। समापन पर मुल्क और दुनिया में अमन-चौन, खुशहाली एवं तरक्की के लिए सामूहिक दुआ कराई जाएगी।
कार्यक्रम का आयोजन ईशा की नमाज के बाद प्रारंभ होकर लगभग रात 11रू30 बजे तक चलेगा, जिसके बाद लंगर का भी आयोजन किया गया है। आयोजन स्थल पर विशाल पांडाल लगाया गया है तथा श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, बैठने एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई है।
आयोजकों द्वारा जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर लाभ लेने की अपील की गई है। यह जानकारी वक्फ जिला कमेटी नीमच के मीडिया प्रभारी नोशाद अली द्वारा दी गई।