दतिया। जिले में बदमाशों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए, जहां बुधवार रात कोतवाली थाना क्षेत्र की सिद्धार्थ कॉलोनी में ताबड़तोड़ फायरिंग की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई।
जानकारी के अनुसार कार में सवार होकर आए हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी और करीब 15 राउंड गोलियां चलाईं। इस गोलीबारी में विशाल कुशवाहा नामक युवक को गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मामले में फरियादी रोहित यादव की रिपोर्ट पर पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ नामजद हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपियों में अमित तिवारी, बंटी तिवारी, गोलू तिवारी, दिव्यांक पाठक, राहुल बुंदेला और विकास शर्मा के नाम शामिल हैं।
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।