BREAKING NEWS
KHABAR : कसरावद नगर कांग्रेस की कमान डॉ. सिरीश.. <<     सिरोही के माउंट आबू में जैन धर्म का भव्य.. <<     KHABAR : बिना अनुज्ञापत्र गेहूं परिवहन पर मंडी.. <<     शाजापुर: बंद दरवाजे के पीछे चल रहा था सट्टे का.. <<     देवास में बारिश के बीच दर्दनाक हादसा,खारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : कलेक्टर अदिति गर्ग ने की नीट परीक्षा.. <<     BIG NEWS : इंदौर में बन रहा एमपी-सीजी का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : खरगोन में आगामी त्योहारों को लेकर शांति.. <<     मुरैना में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का शक्ति.. <<     KHABAR : बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत का कारण,.. <<     NEWS : विश्व प्रसिद्ध दिलवाड़ा जैन मंदिर का 994वां.. <<     VIDEO NEWS : सांवलिया सेठ की कृपा का चमत्कार ! भक्तों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शाजापुर में सट्टा माफियाओं पर पुलिस का.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा की शिकायतों पर भाजपा सरकार.. <<     टीकमगढ़ की पिपरोट नर्सरी में शिव प्रतिष्ठा.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में बेदा नदी पुलिया.. <<     KHABAR : नीमच के मोहित नागदा ने बढ़ाया जिले का मान,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 5, 2023, 5:49 pm
KHABAR : कृषि मंत्री पटेल ने प्रचार रथों को दिखाई हरी झण्डी, किसान भाई जुलाई माह की इस तारीख तक करा सकते हैं अपनी फसलों का बीमा, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने किसानों से 31 जुलाई तक अपनी फसलों का बीमा कराने का आहवान किया है। उन्होने आज भोपाल से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार रथों को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। मंत्री पटेल ने कहा कि रथ सभी 53 जिलों में गाँव-गाँव जाकर फसल बीमा योजना की जानकारी देकर किसानों को फसलों का बीमा कराने के लिये प्रेरित और प्रोत्साहित करेंगे। मंत्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों को आपदा में राहत प्रदान करने के लिये प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित की जा रही है। योजना से लाभान्वित करने के लिये उनकी फसलों का बीमा कराया जाता है। किसानों से रबी की फसलों का डेढ़ प्रतिशत और खरीफ फसलों का दो प्रतिशत प्रीमियम राशि ली जाती है। फसलों के बीमे के लिये शेष प्रीमियम राशि का भुगतान बीमा कम्पनियों को सरकार के द्वारा किया जाता है।
मंत्री पटेल ने बताया कि किसानों से वर्ष 2016 से अब तक मात्र 5 हजार 130 करोड़ रूपये की राशि प्रीमियम के रूप में ली गई है। शेष प्रीमियम राशि केन्द्र और राज्य सरकार ने मिल कर जमा की है। अब तक एक करोड़ 74 लाख किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 27 हजार 626 करोड़ 66 लाख रूपये की दावा राशि का भुगतान किया है। मंत्री पटेल ने किसानों से आहवान किया कि गाँव-गाँव आने वाले प्रचार रथों से फसल बीमा योजना की समुचित जानकारी प्राप्त कर 31 जुलाई से पूर्व अपनी फसलों का बीमा करायें और योजना का लाभ उठायें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE