कटनी। शासकीय कन्या महाविद्यालय की एनसीसी छात्राओं ने प्लास्टिक से हो रहे दुष्प्रभाव को लेकर शहर की सड़कों पर रैली निकालकर आम जन को जागरूक किया वर्ल्ड प्लास्टिक बैग फ्रीडे की तर्ज पर कन्या महाविद्यालय की एनसीसी की छात्राओं ने जनता में प्लास्टिक को लेकर जागरूकता लाने एक प्रयास किया और प्लास्टिक से हो रहे दुष्प्रभाव को अपने बैनर पोस्टर के माध्यम से लोगों में जागरूकता लाने शहर की सड़कों पर छोटे-छोटे दुकानदारों से संवाद कर उन्हें प्लास्टिक के बारे में बतलाया और प्लास्टिक की पॉलिथीन का उपयोग करने के लिए मना किया साथ ही कपड़े के थैले को प्राथमिकता देते हुए लोगों को इस और जागरूक किया।